फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fuel: सर्दियां शुरू होते ही पूरे भारत में दिसंबर में पेट्रोल और डीजल की बिक्री में आई गिरावट, जानें वजह

Wed, 03 Jan 2024 06:50 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 03 Jan 2024 06:50 PM IST
विज्ञापन
Petrol and Diesel sales in India decrease in December Know Details
Petrol Pump - फोटो : Social Media
दिसंबर 2023 में पूरे भारत में पेट्रोल और डीजल की बिक्री में गिरावट आई है। पीटीआई की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। भारतीय ईंधन बाजार का 90 प्रतिशत नियंत्रित करने वाली तीन सरकारी तेल विपणन कंपनियों इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसीएल), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) द्वारा दिसंबर 2023 में बेचे गए पेट्रोल की मात्रा पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 1.4 प्रतिशथ घटकर 2.72 मिलियन टन हो गई। दूसरी ओर, डीजल की बिक्री में और भी बड़ी गिरावट आई है, जो 7.8 प्रतिशत कम होकर 6.73 मिलियन टन हो गई।
Petrol and Diesel sales in India decrease in December Know Details
Petrol Pump - फोटो : iStock
बिक्री में गिरावट का कारण
रिपोर्ट के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की बिक्री में आई इस गिरावट का मुख्य कारण सर्दी का मौसम है। जिससे आमतौर पर मोटर ईंधन की खपत कम हो जाती है। आमतौर पर, सर्दियों के महीनों में, लोग कम यात्रा करते हैं, जिसका असर देश भर में मोटर ईंधन की बिक्री पर पड़ता है।
Petrol and Diesel sales in India decrease in December Know Details
Petrol Pump - फोटो : iStock
पेट्रोल और डीजल की बिक्री में गिरावट
रिपोर्ट से पता चला है कि महीने-दर-महीने आधार पर, पिछले महीने पेट्रोल की बिक्री में 4.9 फीसदी की गिरावट देखी गई। जबकि पिछले साल नवंबर में 2.86 मिलियन टन पेट्रोल बेचा गया था। हालांकि, पूरे भारत में पेट्रोल की खपत में महामारी से प्रभावित दिसंबर 2021 की तुलना में 7.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई। और महामारी से पहले दिसंबर 2019 की तुलना में बिक्री में 21.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Petrol and Diesel sales in India decrease in December Know Details
Petrol Pump - फोटो : iStock
दूसरी ओर, पिछले महीने डीजल की बिक्री में भी महीने-दर-माह 0.8 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। जबकि पिछले महीने 6.79 मिलियन टन की बिक्री हुई थी। डीजल की खपत में पिछले महीने दिसंबर 2021 की तुलना में 4.3 प्रतिशत और दिसंबर 2019 की तुलना में 2.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई। 
विज्ञापन
Petrol and Diesel sales in India decrease in December Know Details
Petrol Pump - फोटो : संवाद
जबकि देश भर में यात्री वाहनों की बढ़तरी संख्या पूरे भारत में पेट्रोल की बिक्री में बढ़ोतरी को बढ़ावा दे रही है। डीजल भारत में सबसे ज्यादा खपत वाला मोटर ईंधन है, जो सभी पेट्रोलियम उत्पाद खपत में लगभग 40 प्रतिशत का योगदान देता है। भारत में कुल डीजल बिक्री में परिवहन क्षेत्र का योगदान 70 प्रतिशत है। हाल के दिनों में, पूरे भारत में मोटर ईंधन की खपत में तेजी से उतार-चढ़ाव देखा गया है। त्योहारी सीजन के दौरान अक्तूबर में पेट्रोल और डीजल दोनों की मांग में बढ़ोतरी देखी गई। जिसके बाद अगले महीने में डीजल की खपत में 7.5 प्रतिशत की गिरावट आई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed