{"_id":"63cfaff75c5c700d256dc668","slug":"ola-s1-front-suspension-breaks-rider-suffers-serious-injuries-ola-electric-scooter-complaints-ola-s1-problems-2023-01-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ola S1: एक बार फिर ओला एस1 का फ्रंट सस्पेंशन टूटा, चालक को आईं गंभीर चोटें, 35 kmph की स्पीड में था स्कूटर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Ola S1: एक बार फिर ओला एस1 का फ्रंट सस्पेंशन टूटा, चालक को आईं गंभीर चोटें, 35 kmph की स्पीड में था स्कूटर
Tue, 24 Jan 2023 03:56 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 24 Jan 2023 03:56 PM IST
विज्ञापन
Ola S1 Scooter front suspension breaks
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) का S1 (एस1) भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाले इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों में से एक है। लेकिन बाजार में मौजूद कई स्टार्टअप्स और अपेक्षाकृत नए ब्रांडों द्वारा बनाए गए अन्य ईवी की तरह ही, Ola S1 में भी कई तरह की समस्याएं देखने को मिलती रही हैं। ऐसी ही एक आम समस्या स्कूटर के फ्रंट सस्पेंशन का टूटना है। जिसके कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं।
Ola S1 Scooter front suspension breaks
- फोटो : Twitter
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ्रंट सस्पेंशन के टूटने की एक और घटना में, ऐसा लगता है कि एक सवार रफ्तार में चल रहे स्कूटर से गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया है। समकित परमार के एक ट्वीट के मुताबिक, उनकी पत्नी लगभग 35 किमी प्रति घंटे की स्पीड से अपने Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की सवारी कर रही थी, तभी सामने का पहिया सस्पेंशन से टूट गया, जिसकी वजह से सवार सामने दूर जा गिरा।
परमार का दावा है कि इस घटना के कारण उनकी पत्नी फिलहाल आईसीयू में है। यहां उस ओरिजिनल ट्वीट को देखें -
परमार का दावा है कि इस घटना के कारण उनकी पत्नी फिलहाल आईसीयू में है। यहां उस ओरिजिनल ट्वीट को देखें -
Yestrday a horrific incident took place with my wife. She was riding her @OlaElectric at 9.15pm at a speed of about 35kmph when her front wheel just broke out of the suspension.She was thrown away in front and is in the ICU facing severe injuries. Who is responsible?@bhash pic.twitter.com/Ko8fmkiNGL
— Samkit Parmar (@SamkitP21) January 22, 2023
Ola S1 Scooter front suspension breaks
- फोटो : Twitter
Ola S1 और S1 Pro दोनों ही फ्रंट में सिंगल फोर्क सस्पेंशन से लैस हैं, जबकि पिछले साल लॉन्च किया गया ज्यादा किफायती S1 Air (एस1 एयर) एक पारंपरिक टेलीस्कोपिक (ट्विन) फोर्क यूनिट का इस्तेमाल करता है। S1 और S1 Pro के पिछले हिस्से में एक मोनोशॉक सस्पेंशन का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि इसके बजाय S1 Air में डुअल शॉक एब्जॉर्बर मिलता है।
यह भी पढ़ें: Ola S1 Pro: एस1 प्रो का फ्रंट फोर्क खिलौने की तरह टूटा, यूजर के दावे पर ओला इलेक्ट्रिक ने दी ये सफाई
यह भी पढ़ें: Ola S1 Pro: एस1 प्रो का फ्रंट फोर्क खिलौने की तरह टूटा, यूजर के दावे पर ओला इलेक्ट्रिक ने दी ये सफाई
विज्ञापन
विज्ञापन
Ola S1 Scooter front suspension breaks
- फोटो : Twitter
पीड़ित के चेहरे की भीषण चोटों को देखते हुए, यह साफ नहीं है कि दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के समय सवार ने हेलमेट पहना था या नहीं। यहां यह ध्यान दिया जाना बेहद जरूरी है कि मोटरसाइकिल या स्कूटर की सवारी करते समय हर समय फुल-फेस हेलमेट जरूर पहनना चाहिए और अनिवार्य गति सीमा के मुताबिक ड्राइविंग या सवारी सहित हर यातायात नियम का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल
- फोटो : For Reference Only
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आधिकारिक टिप्पणी के लिए ओला इलेक्ट्रिक से संपर्क किया गया है और उनकी जवाब का इंतजार किया जा रहा है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि ओला स्कूटर के सस्पेंशन के अचानक टूटने के एक से ज्यादा मामलों के सामने आने से यह हो सकता है कि फ्रंट सिंगल फोर्क सस्पेंशन के साथ डिजाइन या फिर संरचनात्मक समस्या हो सकती है। इस घटना से जुड़ी हुई ज्यादा डिटेल्स का इंतजार है। उनके मिलते ही हम उन्हें अपडेट करेंगे।