भारत में मारुति सुजुकी की प्रीमियम हैचबैक कार Baleno ने एक और रिकॉर्ड बना लिया है। महज 44 महीनों में Baleno के 6 लाख से ज्यादा ग्राहक बन चुके हैं। Baleno का सीधा मुकबला इस समय हुंडई की i20 के साथ है। Baleno की खासियत इस डिजाइन, स्पेस और फीचर्स है।
बीएस-6 इंजन से लैस
अभी हाल ही में मारुति सुजुकी ने नेक्स्ट जनरेशन स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ Baleno में नया 1.2 लीटर DUALJET, DUAL VVT इंजन में लांच किया था। इतना ही नहीं नई Baleno अब बीएस-6 मानकों से लैस भी है। दिल्ली में इसकी एक्स शोरूम कीमत 5.58 लाख रुपये से शुरू होती है। Baleno एक प्रीमियम हैचबैक कार है और इसमें कई अच्छे फीचर्स देखने को मिलते हैं। इसमें 17.78 cm कैपेसिटिव टच स्मार्टप्ले इन्फोटेनमेंट सिस्टम, मल्टी इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले और CVT ट्रांसमिशन का विकल्प शामिल हैं।
क्या कहा कंपनी ने इस मौके पर ?
3 of 3
2019 Maruti Baleno Facelift interior
इस मौके पर मारुति सुजुकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक, मार्केटिंग एंड सेल्स, शशांक श्रीवास्तव ने कहा, बलेनो भारत की सबसे पसंदीदा प्रीमियम हैचबैक है। केवल 44 महीनों के रिकॉर्ड समय में 6 लाख यूनिट संचयी बिक्री का मील का पत्थर स्पष्ट रूप से बलेनो की लोकप्रियता को दर्शाता है। हम अपने ग्राहकों को उनके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं जिन्होंने बलेनो को इस उद्योग को सबसे तेज 6 लाख बिक्री मील का पत्थर बनाने में मदद की है।