{"_id":"64d4e43dca32e010d10f6fc2","slug":"mahindra-xuv300-launches-two-new-entry-level-variants-know-price-features-specs-2023-08-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahindra XUV300: महिंद्रा XUV300 का सस्ता वैरिएंट हुआ लॉन्च, जानें कीमत और दमदार फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Mahindra XUV300: महिंद्रा XUV300 का सस्ता वैरिएंट हुआ लॉन्च, जानें कीमत और दमदार फीचर्स
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने गुरुवार को XUV300 रेंज में दो नए एंट्री-लेवल वैरिएंट्स को शामिल करने का एलान किया। पेट्रोल में W2 वैरिएंट की लॉन्च के साथ रेंज की शुरुआती कीमत ज्यादा किफायती हो गई है। इसकी कीमत 7.99 लाख रुपये रखी गई है। वहीं, पेट्रोल TurboSportTM (टर्बोस्पोर्ट टीएम) सीरीज में शामिल किए गए वर्जन W4 की कीमत 9.29 लाख रुपये है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं।
2 of 5
Mahindra XUV300
- फोटो : Mahindra
W4 की शुरूआत के साथ, स्पोर्टी, हाई परफॉर्मेंस 1.2 L mStallion TGDi पेट्रोल इंजन ऑप्शन अब ज्यादा किफायती वैरिएंट्स में उपलब्ध है। पहले, यह पावरट्रेन W6 से आगे के वैरिएंट्स में भी मिलता था। यह पावरट्रेन 230 एनएम के पीक टॉर्क और 96 किलोवाट की पावर की बदौलत सिर्फ 5 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। इसके अलावा, कंपनी ने पेट्रोल और डीजल दोनों मॉडलों पर सनरूफ के साथ W4 वैरिएंट लाइन को ज्यादा आकर्षक बनाया है।
3 of 5
Mahindra XUV300 TurboSport
- फोटो : Mahindra
नए एंट्री-लेवल W2 वैरिएंट की शुरुआत के साथ, XUV300 रेंज अब 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जिसकी कीमत पहले 8.65 लाख रुपये थी। ऑटोशिफ्ट गियर के साथ W8(O) टर्बो डीजल की कीमत 14.59 लाख रुपये तक जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Mahindra XUV300 TurboSport
- फोटो : Mahindra
महिंद्रा XUV300 डीजल और पेट्रोल दोनों इंजन विकल्पों में मैनुअल ट्रांसमिशन और एडवांस्ड ऑटो शिफ्ट टेक्नोलॉजी के साथ उपलब्ध है। एसयूवी अपने सेगमेंट में हाई माइलेज देने का दावा करती है। इसमें सभी 4-डिस्क ब्रेक और डुअल-जोन ऑटोमैटिक एसी जैसी कई फर्स्ट-इन-सेगमेंट फीचर्स मिलते हैं। पांच सीटों वाली इस एसयूवी में बड़ा इन-केबिन स्पेस और दमदार डिजाइन मिलता है।
विज्ञापन
5 of 5
Mahindra XUV300 TurboSport
- फोटो : Mahindra
इससे पहले मार्च में, महिंद्रा ने 1 अप्रैल से कड़े उत्सर्जन मानदंडों को पूरा करने के लिए XUV300 को नए इंजनों के साथ अपडेट किया था। कार निर्माता ने XUV300 लाइनअप को RDE मानदंडों के अनुरूप इंजनों के साथ अपडेट किया था जिससे अब वे इथेनॉल-आधारित ईंधन पर चल सकते हैं। इसके चलते महिंद्रा ने सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की कीमतें भी बढ़ा दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।