यूरोप की नंबर 1 मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी KTM ने भारत में अपनी नई बाइक RC 125 को ABS के साथ लांच कर दिया है। यह बाइक कंपनी की MOTO GP मोटरसाइकिल RC16 से प्रेरित है। यह एक fully faired बाइक है जो रेस ट्रैक और सड़कों दोनों को फ़तह करने में माहिर है।
{"_id":"5d0a00858ebc3e38c5369af9","slug":"ktm-rc-125-abs-launched-in-india-priced-at-rs-1-47-lakh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KTM RC 125 भारत में ABS के साथ हुई लांच, कीमत 1.47 लाख रुपये से शुरू","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
KTM RC 125 भारत में ABS के साथ हुई लांच, कीमत 1.47 लाख रुपये से शुरू
Wed, 19 Jun 2019 02:59 PM IST
Bani Kalra
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Wed, 19 Jun 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
KTM RC 125 ABS
- फोटो : KTM
KTM RC 125 इंजन डिटेल्स
KTM RC 125 ABS
- फोटो : KTM
- इंजन: 124.7cc, 4 वाल्व, सिंगल सिलिंडर, Fi
- पावर: 14.5PS@9250 rpm
- टॉर्क: 12Nm@8000 rpm
- गियर: 6 स्पीड ट्रांसमिशन
- ABS: सिंगल चैनल ABS (Bosch)
- ब्रेक: ड्यूल डिस्क ब्रेक
इसमें MOTO GP के गुण हैं
KTM RC 125 ABS
- फोटो : Google
इस लांच के मौके पर बजाज ऑटो लिमिटेड के उपाध्यक्ष (प्रोबाइकिंग) सुमीत नारंग ने कहा, ''KTM के मोटरसाइकिल बेहतरीन प्रदर्शन और handling के उद्देश्य से बनाई जाती हैं। यही बात RC 125 में भी है, जो सुपरस्पोर्ट की हमारी दुनिया में शामिल होने की चाह रखने वाले मोटरसाइकिल सवारों को एक सच्चा KTM अनुभव प्रदान करेगी। इसमें MOTO GP के गुण हैं जो की इसे RC 16 से मिले हैं।”
विज्ञापन
विज्ञापन
कीमत और उपलब्धता
KTM RC 125 ABS
- फोटो : KTM
KTM RC 125 (KTM आरसी 125) एक प्रीमियम बिग-बाइक का अनुभव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है तथा इसे ₹ 1,47,213 (एक्स-शोरूम दिल्ली) की शुरुआती क़ीमत पर लॉन्च किया गया है। देश भर के 470 अनन्य KTM शोरूम्स में बुकिंग आज शुरू होगी और इसकी डिलीवरी जून के अंत तक होगी। बाइक में तकनीक और इंजीनियरिंग का तालमेल काफी बढ़िया है। इसमें KTM का जाना-माना स्टील ट्रेलिस फ्रेम, डब्ल्यूपी का upside down सस्पेंशन और एक ट्रिपल क्लैंप वाला हैंडलबार लगा हुआ है।