फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EV: इटली इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री को देगा बढ़ावा, एक अरब डॉलर की प्रोत्साहन योजना पर कर रहा विचार

Thu, 04 Jan 2024 05:50 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 04 Jan 2024 05:50 PM IST
विज्ञापन
Italy mulls 1 billion dollar incentive plan to boost electric vehicle sales in country
Electric Vehicles - फोटो : For Reference Only
इटली देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ाने के लिए 1 अरब डॉलर की योजना पर विचार कर रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। यूरोपीय देश कथित तौर पर एक इंसेंटिव प्रोग्राम (प्रोत्साहन कार्यक्रम) शुरू करने की योजना बना रहा है। जिसके तहत इसका लक्ष्य देश के पुराने इंटरनल कम्बस्शन इंजन (ICE) से चलने वाले वाहन बेड़े को इलेक्ट्रिक वाहनों से बदलना है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इटली के पास यूरोप में सबसे पुराने ऑटोमोबाइल बेड़े में से एक है। 
Italy mulls 1 billion dollar incentive plan to boost electric vehicle sales in country
Electric Vehicles - फोटो : For Reference Only
इटली सरकार देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ाने के लिए 1 बिलियन डॉलर की प्रोत्साहन योजना पर विचार कर रही है। इसमें 15,030 डॉलक तक की वित्तीय मदद शामिल है। जिससे 32,780 डॉलर से कम वार्षिक आय वाले नागरिक अपने 20 साल से ज्यादा पुराने यूरो-2 मानक वाले वाहनों को हटाकर नई इलेक्ट्रिक कारें खरीद सकें। इस योजना का उद्देश्य इटली के वाहन बेड़े को बदलना है, जो यूरोप में सबसे पुराने में से एक है। छूट कम आय वाले परिवारों और इटली में निर्मित कारों की खरीद को भी प्रोत्साहित करेगी। सरकार फरवरी 2024 में वाहन निर्माताओं के साथ इस योजना पर चर्चा करेगी। 
Italy mulls 1 billion dollar incentive plan to boost electric vehicle sales in country
Electric Vehicles - फोटो : For Reference Only
इटली के पास वाहन निर्माण का एक गौरवशाली इतिहास है, और यहाँ से ही प्रमुख वैश्विक वाहन निर्माता कंपनी फिएट निकली है। वर्तमान में, यह जीफिएट क्रिसलर ऑटोमोबाइल्स और फ्रेंच पीएसए ग्रुप के विलय के बाद वैश्विक ऑटोमोबाइल विनिर्माण समूह स्टेलेंटिस का हिस्सा है। देश में कार निर्माण की एक मजबूत परंपरा है। कार निर्माता संघ UNRAE ने खुलासा किया कि देश में नई कारों का पंजीकरण 2022 की तुलना में 2023 में साल-दर-साल 19 प्रतिशत बढ़कर 15 लाख यूनिट्स से ज्यादा हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Italy mulls 1 billion dollar incentive plan to boost electric vehicle sales in country
Electric Vehicles - फोटो : For Reference Only
हालांकि, यात्री वाहन की बिक्री अभी भी प्री-कोविड 2019 अवधि के स्तर से 18.3 प्रतिशत कम है। 2023 में इटली में कुल यात्री वाहन बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी सिर्फ 4.2 प्रतिशत थी। जो यूरोपीय औसत से भी कम थी और महाद्वीप में प्रमुख कार निर्माताओं के स्तर से भी नीचे थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed