{"_id":"64a8eb6b75b506bea406867e","slug":"isuzu-i-care-monsoon-camp-isuzu-motors-india-announced-monsoon-service-camp-for-customers-2023-07-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Isuzu I-Care Monsoon Camp: इसुजु ने ग्राहकों के लिए मानसून सर्विस कैंप का किया एलान, दे रही है यह ऑफर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Isuzu I-Care Monsoon Camp: इसुजु ने ग्राहकों के लिए मानसून सर्विस कैंप का किया एलान, दे रही है यह ऑफर
Isuzu Motors India (इसुजु मोटर्स इंडिया) ने देश भर के ग्राहकों के लिए अपने आई-केयर मानसून सर्विस कैंप शुरू करने का एलान किया है। Isuzu I-Care monsoon camp (इसुजु आई-केयर मानसून कैंप) कई बेनिफिट्स और प्रिवेंटिव मेंटेनेंस जांच के साथ आता है और इसे विशेष रूप से ऑटोमेकर की डी-मैक्स पिक-अप और एसयूवी की रेंज के लिए डिजाइन किया गया है। सर्विस कैंप 10-22 जुलाई, 2023 के बीच वाहन निर्माता के सभी अधिकृत डीलर सर्विस आउटलेट्स पर आयोजित किया जाएगा। यहां हम आपको बता रहे हैं कि इस कैंप में ग्राहकों को क्या ऑफर मिलेंगे।
2 of 4
Isuzu I-Care Monsoon Camp
- फोटो : Isuzu
इसुजु आई-केयर मानसून सर्विस कैंप में मुफ्त 37-पॉइंट व्यापक चेक-अप, लेबर चार्ज पर 10 प्रतिशत की छूट और कार पार्ट्स, लुब्रीकेंट्स और फ्लूइड्स पर 5 प्रतिशत की छूट शामिल है। रोड साइड असिस्टेंस खरीदने की योजना बनाने वाले ग्राहक सर्विस कैंप में 10 प्रतिशत की छूट का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा बीएस 6 वाहनों को विशेष रूप से मुफ्त रीजनरेशन मिलता है, जो अनिवार्य रूप से डीजल वाहनों पर डीपीएफ फिल्टर की सफाई करता है।
3 of 4
Isuzu V-Cross Z
- फोटो : Isuzu
ग्राहक मानसून सर्विस कैंप के दौरान सर्विस अपॉइंटमेंट शेड्यूल करने के लिए अपने नजदीकी या पसंदीदा इसुज़ु अधिकृत डीलर से संपर्क कर सकते हैं। इसुजु के अलावा, फॉक्सवैगन इंडिया ने भी अपने वार्षिक मानसून कैंपेन का एलान किया है जो कई मुफ्त सर्विस के साथ-साथ ऑफर भी लेकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Rajesh Mittal, President (IMI) & Toru Kishimoto, DMD (IMI) with Isuzu V-Cross
- फोटो : Isuzu
मानसून का मौसम किसी भी वाहन के लिए विशेष रूप से हानिकारक हो सकता है क्योंकि बारिश, गड्ढों से भरी सड़कें, साथ ही कम विजिबिलिटी समस्या पैदा करती है। यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि आपका वाहन टायर, सस्पेंशन और लाइट जैसे हिस्सों की समय पर जांच और प्रिवेंटिव मेंटेनेंस के साथ अच्छी स्थिति में रहे, जो बारिश में बेहद महत्वपूर्ण हैं। इसके अलावा, वाहन रे वाइपर को समय पर बदलना सुनिश्चित करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।