{"_id":"5eb822468ebc3e90b43de757","slug":"hyundai-is-giving-discounts-on-santro-car-know-price-and-features","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hyundai अपनी इस कार पर दे रही है डिस्काउंट, फायदा लेने से पहले जान लीजिए कीमत और फीचर्स ","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hyundai अपनी इस कार पर दे रही है डिस्काउंट, फायदा लेने से पहले जान लीजिए कीमत और फीचर्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sun, 10 May 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Hyundai Santro
- फोटो : Hyundai India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण देशभर में हुई तालाबंदी के बाद अब ऑटो कंपनियां अपने कारखाने और डीलरशिप खोल रही हैं। हालंकि कंपनियों का कहना है कि अभी जल्दी से ग्राहक डीलरशिप पर नहीं पहुंचे। इस सबके चलते कंपियां अपनी व्हीकल्स को ऑनलाइन भी सेल कर रही हैं। इस बीच दिग्गज कार निर्माता कंपनी Hyundai ने अपनी कार Hyundai Santro पर डिस्काउंट देने की घोषणा की है। यानी अगर आप कंपनी की Santro कार खरीदना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका है। हालांकि कार खरीदने से पहले आप यहां इसके फीचर्स और कीमत पर नजर डाल सकते हैं।
2 of 5
Hyundai Santro Car
- फोटो : Social Media
कार खरीदने के बारे में प्लान कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए काफी किफायती साबित हो सकता है। बता दें कि Hyundai Santro की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 4.57 लाख रुपये है। कंपनी के Santro Era मॉडल पर 30 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है जबकि अन्य वेरिएंट पर कंपनी 40 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है।
3 of 5
Hyundai Santro India
- फोटो : Instagram
Hyundai Santro BS6 के फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिया गया है और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है। वहीं कार के फ्रंट में मैकफर्शन स्ट्रट सस्पेंशन दिया गया है और रियर में कपल्ड टोर्शियन बीम एक्स्ल सस्पेंशन दिया गया है। Hyundai Santro बीएस 6 की लंबाई 3610 एमएम, चौड़ाई 1645 एमएम, ऊंचाई 1560 एमएम, व्हीबेस 2400 एमएम और फ्यूल टैंक कैपेसिटी 35 लीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Hyundai santro
Hyundai Santro में 1086 सीसी का 4 सिलेंडर वाला बीएस6 इंजन दिया गया है जो कि 5500 आरपीएम पर 68 एचपी की पावर और 4500 आरपीएम पर 99 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं ट्रांसमिशन की बात की जाए तो Santro का इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।
विज्ञापन
5 of 5
Hyundai santro
इसके अलावा कंपनी ग्राहकों को लुभाने के लिए कॉर्पोरेट, एक्सचेंज और अन्य फायदे भी दे रही है। Hyundai Santro की कीमत 4.57 लाख से शुरू होती है जो 6.20 लाख रुपये तक जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।