फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Petrol Pumps: क्या आपको लगता है कि पेट्रोल पंपों पर आपके साथ धोखाधड़ी की जा रही है? तो आजमाएं ये जरूरी टिप्स

Wed, 03 Jan 2024 07:55 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 03 Jan 2024 07:55 PM IST
विज्ञापन
how to avoid cheating at petrol pump cheating tricks how petrol pump attendant cheat you how petrol pump cheat
Petrol Pump - फोटो : Amar Ujala
भारत में पेट्रोल पंपों द्वारा ग्राहकों को धोखा देने का मामला आम है। देश भर में कई पंपों पर विभिन्न तरीकों से ग्राहकों को तरह-तरह से ठगने की खबरें लगातार आती रहती हैं। हालांकि पेट्रोल या डीजल खरीदने वाले लोग इन धोखाधड़ी के तरीकों के प्रति ज्यादा जागरूक हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पंप कर्मचारी भी ग्राहकों को धोखा देने के नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं।


यह असामान्य नहीं है जब आपको सुनने में आता है कि किसी को अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाते समय पेट्रोल पंप पर धोखा दिया गया है। कई पंप विभिन्न तरीकों से उपभोक्ताओं को धोखा देते हैं। जैसे कम पेट्रोल या डीजल देना लेकिन पूरी मात्रा का पैसा लेना।
how to avoid cheating at petrol pump cheating tricks how petrol pump attendant cheat you how petrol pump cheat
Petrol Pump - फोटो : iStock
पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाते समय हर छोटी-बड़ी बात पर ध्यान रखना मुश्किल होता है। फिर भी, थोड़ा सतर्क रहने से आप धोखाधड़ी से बच सकते हैं। आखिरकार, यह आपकी मेहनत की कमाई है और इसे समझदारी से खर्च करने और इसका सही मूल्य पाने का आपका पूरा अधिकार है। तो, आइए जानते हैं कुछ महत्वपूर्ण टिप्स, जिन्हें पेट्रोल पंप पर गाड़ी का टैंक भरवाते समय ध्यान में रखना चाहिए।
how to avoid cheating at petrol pump cheating tricks how petrol pump attendant cheat you how petrol pump cheat
Petrol Pump - फोटो : For Reference Only
तेल भराने से पहले पंप का मीटर 0 पर कराएं
पेट्रोल भरवाते समय एक बहुत ही आम और महत्वपूर्ण टिप यह है कि फ्यूल डालने से पहले सुनिश्चित करें कि मीटर 0 पर सेट हो। अगर मीटर 0 पर नहीं है, तो तुरंत पंप कर्मचारी को उसे रीसेट करने के लिए कहें। कई बार धोखा करने वाले दिखावा करते हैं कि उन्होंने मीटर को 0 पर रीसेट कर दिया है। लेकिन वास्तव में वे ज्यादा मात्रा से फ्यूल डालना शुरू कर देते हैं। इससे आपको कम पेट्रोल मिलता है, जबकि आप ज्यादा मात्रा के लिए पैसे देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to avoid cheating at petrol pump cheating tricks how petrol pump attendant cheat you how petrol pump cheat
Petrol Pump Fraud - फोटो : iStock
विषम राशि में ईंधन खरीदें
पेट्रोल पंप वालों द्वारा ग्राहकों को धोखा देने के कई सारे हथकंडे हैं। जिनमें से एक है खास राशि के लिए कम मात्रा में फ्यूल देना है। अक्सर लोग 500 रुपये, 1000 रुपये या इनके गुणकों में तेल भरवाते हैं। ऐसे में कुछ पंप कर्मचारी इन रकमों के लिए पहले से कम मात्रा तय कर लेते हैं, जो कि वास्तविक से कम होती है।

इस धोखाधड़ी से बचने का एक आसान तरीका है कि आप विषम (ऑड) रकमों में फ्यूल भरवाएं, जैसे 668 रुपये या 1237 रुपये। इससे उन लोगों के लिए धोखाधड़ी करना मुश्किल हो जाता है क्योंकि पहले से तय की गई मात्रा काम नहीं आएगी। 
विज्ञापन
how to avoid cheating at petrol pump cheating tricks how petrol pump attendant cheat you how petrol pump cheat
Petrol Pump - फोटो : PTI
भराने से पहले चेक करें कौन सा ईंधन है
पेट्रोल पंप कर्मचारी अक्सर बिना गाड़ी के मालिक से पूछे हाई ऑक्टेन फ्यूल भर देते हैं। इसे पावर पेट्रोल भी कहा जाता है। आम कारों में, इस फ्यूल का कोई मतलब नहीं होता है। हालांकि हाई ऑक्टेन पेट्रोल आपकी कार को नकारात्मक रूप से प्रभावित नहीं करेगा, लेकिन इसका कोई फायदा भी नहीं होगा। हालांकि, इससे आपको रेगुलर पेट्रोल की तुलना में ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे। इसलिए, हमेशा जांच लें कि पंप कर्मचारी आपकी गाड़ी में क्या फ्यूल डाल रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed