फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जल्द ही सड़कों पर 'धूम' मचाएंगी ये पांच शानदार बाइक्स, इनके लुक पर आप भी हो जाएंगे फिदा

Fri, 10 Apr 2020 07:59 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Fri, 10 Apr 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
Hero Xtreme 160R and KTM 250 Adventure with Five more upcoming bikes in India
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

भारत में मोटरसाइकिल उद्योग 2018 के मध्य से बिक्री के मामले में मंदी के दौर से गुजर रहा है। कोरोना वायरस के प्रकोप और 21 दिन के लॉकडाउन से इसकी स्थिति और ज्यादा बदतर हो गई है। हालांकि भारतीय मोटरसाइकिल उद्योग दुनिया के सबसे बड़े उद्योगों में से एक है और उसे उम्मीद है कि वह इस बुरे दौर से जल्द ही निकल जाएगा। ऑटो सेक्टर को बस लॉकडाउन खुलने का इंतजार है और जिसके बाद बाजार में कई बाइक्स लॉन्च होने को तैयार हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो बाइक्स जो जल्द ही दिखेंगी सड़कों पर दौड़ते हुए...

Hero Xtreme 160R and KTM 250 Adventure with Five more upcoming bikes in India
Hero Xtreme 160R - फोटो : Hero MotoCorp

1. Hero Xtreme 160R

Xtreme 200S और Xpulse 200T के बीएस6 मॉडल लॉन्च होने के अलावा हीरो मोटोकॉर्प कंपनी नई Xtreme 160R लॉन्च करेगी। कंपनी इसे बहुत ही शानदार डिजाइन में पेश कर रही है। इसमें वी शेप्ड एलईडी हेडलैंप इसके ऊपर काले रंग के काउल के साथ हाइलाइट किया गया है। बाइक में वाइड हैंडलबार, मस्कुलर फ्यूल टैंक, ब्लैक-आउट इंजन बे, स्टेप-अप सीट, एलईडी टर्न इंडिकेटर्स के साथ एलईडी टेल लाइट और ब्लैक अलॉय व्हील्स भी शामिल हैं। बाइक में पावर के लिए बीएस6 160 सीसी इंजन है जो 15 बीएचपी की पावर और 14 एनएम का पीक टार्क जेनरेट करता है। बता दें कि Hero Xtreme 160R बाइक को ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किया गया था, लेकिन कोरोनावायरस के चलते फिलहाल इसकी लॉन्चिंग टाल दी गई है। 

Hero Xtreme 160R and KTM 250 Adventure with Five more upcoming bikes in India
File Photo - फोटो : Yamaha

2. Yamaha FZS 25

यामाहा FZS 25 की नई 250 सीसी मोटरसाइकिल को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। FZ 25 दिखने में स्पोर्टियरहै। बाइक को डिजाइन करने में काफी मेहनत की गई है। इसमें एलईडी डीआरएल, विंडस्क्रीन, मस्कुलर फ्यूल टैंक और स्प्लिट सीट्स के साथ मास्क एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप भी हैं। बीएस6 FZ 25 में 249 सीसी का एयर कूल्ड इंजन होगा, जो 20.5 बीएचपी और 20 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ बाजार में पेश किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hero Xtreme 160R and KTM 250 Adventure with Five more upcoming bikes in India
Suzuki Gixxer SF 250 - फोटो : Social Media

3. Suzuki Gixxer 250 और Gixxer SF 250

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया बीएस6 उत्सर्जन मानदंडों को पूरा करने के लिए 155 सीसी Gixxer रेंज को अपडेट कर रही है। माना जा रहा है कि कंपनी जल्दी ही बीएस 6 Gixxer 250 और Gixxer एसएफ 250 बाइक को बाजार में उतारेगी। हालांकि इन बाइक्स में बहुत ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है। क्योंकि यह दोनों पिछले साल ही लॉन्च की गई हैं। सुजुकी Gixxer 250 रेंज को बीएस6 249 cc ऑयल कूल्ड इंजन के साथ पेश किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Hero Xtreme 160R and KTM 250 Adventure with Five more upcoming bikes in India
Triumph Street Triple RS

4. Triumph Triple Street RS

ट्राइंफ स्ट्रीट ट्रिपल आरएस को भारतीय बाजार में 25 मार्च को लॉन्च किया जाना था, लेकिन कोरोनावायरस के प्रकोप के चलते इसकी लॉन्चिंग टाल दी गई है। हालांकि लॉकडाउन के बाद इसे लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि यह रोडस्टर्स मोटरसाइकिलों में Triumph Triple Street सबसे ऊपर का मॉडल है। यह पिछले साल दुनियाभर में लॉन्च किया गया था। इसका डिजाइन बेहद आकर्षक हैं। बाइक में म्यूजिक ऑपरेशन, टेलीफोनी, गो प्रो इंटरेक्शन, टर्न बाय टर्न नेविगेशन शामिल हैं। बाइक में MyTriumph कनेक्टिविटी के साथ पांच इंच का टीएफटी पैनल भी मिलता है। इसमें 765 सीसी ट्रिपल-सिलिंडर इंजन है, जो 121 बीएचपी और 79 एनएम पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed