{"_id":"64ad6ede36b8927c5b0eff9b","slug":"greaves-electric-mobility-private-limited-claims-ampere-electric-scooters-sold-more-than-two-lakh-units-2023-07-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ampere Electric Scooters: एम्पीयर इलेक्ट्रिक स्कूटर ने दो लाख बिक्री का आंकड़ा पार किया, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Ampere Electric Scooters: एम्पीयर इलेक्ट्रिक स्कूटर ने दो लाख बिक्री का आंकड़ा पार किया, जानें डिटेल्स
Tue, 11 Jul 2023 08:31 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 11 Jul 2023 08:31 PM IST
विज्ञापन
Ampere Electric Magnus Pro
- फोटो : Ampere Electric
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Ampere (एम्पीयर) इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्रांड की मालिक Greaves Electric Mobility Private Limited (ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड) (GEMPL) ने मंगलवार को दावा किया कि उसके एम्पीयर इलेक्ट्रिक स्कूटर की दो लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है। कंपनी ने दावा किया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह उपलब्धि हासिल की गई। दिलचस्प बात यह है कि एम्पीयर इलेक्ट्रिक स्कूटर की आखिरी एक लाख यूनिट्स अप्रैल 2023 से जुलाई 2024 के बीच बेची गई हैं, जैसा कि कंपनी ने रिलीज में दावा किया है।
Ampere Electric Vehicles
- फोटो : Ampere
कंपनी ने अपनी बिक्री की सफलता का श्रेय टियर 1 से टियर 4 बाजारों तक फैले अपने उत्पादों की विविध रेंज और अखिल भारतीय डीलरशिप नेटवर्क को दिया है। साथ ही, कंपनी ने दावा किया है कि वह अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को और मजबूत करने और बाजार तक अपनी पहुंच को व्यापक बनाने के लिए रिसर्च एंड डेवलपमेंट में निवेश करना जारी रखेगी।
Ampere Electric Vehicles
- फोटो : Ampere
बिक्री के लिए इस मील के पत्थर को हासिल करने के मौके पर, GEMPL के सीईओ और कार्यकारी निदेशक संजय बहल ने कहा, कि एम्पीयर ने भारत में एक अग्रणी इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्रांड के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। उन्होंने कहा, "यह उपलब्धि उत्पाद उत्कृष्टता, ग्राहकों से जुड़ाव और एक मजबूत बिक्री नेटवर्क के प्रति हमारे समर्पण को दर्शाती है। भारतीय ईवी उद्योग में अग्रणी के रूप में, हम इनोवेशन और उद्योग के नेताओं के रूप में अपनी भूमिका बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत में "हर गली इलेक्ट्रिक बनाएं" की हमारी खोज में इस महत्वपूर्ण मील के पत्थर को मनाने के लिए ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कई रोमांचक रिटेल और फाइनेंस स्कीम की पेश करेगी।" उन्होंने आगे कहा, "हम स्थायी भविष्य की दिशा में हमारी परिवर्तनकारी यात्रा पर उनके अटूट समर्थन के लिए अपने मूल्यवान ग्राहकों और डीलरों के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Ampere Zeal Electric scooter
- फोटो : ampere vehicles
एम्पीयर इस समय तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स - Primus (प्राइमस), Magnus EX (मैग्नस ईएक्स) और Zeal EX (जील ईएक्स) की बिक्री करती है। प्राइमस ईवी कंपनी का लेटेस्ट मॉडल है, जिसे फरवरी में ऑटो एक्सपो 2023 में पेश करने के बाद इस साल की शुरुआत में बाजार में लॉन्च किया गया था। एम्पीयर के तीनों इलेक्ट्रिक स्कूटर हाई-स्पीड मॉडल हैं।