{"_id":"68dfa9010c1d7bf3990a24fb","slug":"electric-vehicles-sales-ev-sales-data-india-vahan-ev-sales-september-2025-india-2025-10-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EV Sales: ईवी रजिस्ट्रेशन ने तोड़ा रिकॉर्ड, लेकिन सितंबर में यात्री वाहनों की बिक्री घटी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
EV Sales: ईवी रजिस्ट्रेशन ने तोड़ा रिकॉर्ड, लेकिन सितंबर में यात्री वाहनों की बिक्री घटी
Fri, 03 Oct 2025 04:14 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 03 Oct 2025 04:14 PM IST
सार
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बिक्री इस साल अलग-अलग ट्रेंड दिखा रही है। Vahan पोर्टल के मुताबिक, सितंबर 2025 में 1.82 लाख ईवी रजिस्टर हुए, जो अगस्त के 1.88 लाख यूनिट्स की तुलना में लगभग 3 प्रतिशत कम है।
विज्ञापन
MG Windsor Electric Car
- फोटो : JSW MG Motor India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बिक्री इस साल अलग-अलग ट्रेंड दिखा रही है। अप्रैल-सितंबर 2025 (H1 FY26) में ईवी रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 10 लाख (1 मिलियन) यूनिट्स पार कर गया है। लेकिन सितंबर महीने के आंकड़े थोड़े कमजोर रहे, खासकर इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स (E-PV) यानी इलेक्ट्रिक कार और एसयूवी सेगमेंट में।
VinFast VF7 Electric SUV
- फोटो : VinFast
सितंबर में हल्की गिरावट, लेकिन तिमाही रही बेहतर
Vahan पोर्टल के मुताबिक, सितंबर 2025 में 1.82 लाख ईवी रजिस्टर हुए, जो अगस्त के 1.88 लाख यूनिट्स की तुलना में लगभग 3 प्रतिशत कम है। हालांकि, तिमाही आधार पर ग्रोथ देखने को मिली। Q2 FY26 में 5.70 लाख ईवी बिके, जबकि Q1 में यह आंकड़ा 5.33 लाख था। कुल मिलाकर H1 FY26 में ईवी सेल्स 11 लाख यूनिट्स तक पहुंच गईं। जो पिछले साल की इसी अवधि (8.95 लाख यूनिट्स) से काफी ज्यादा हैं।
यह भी पढ़ें - Citroen Aircross X: सिट्रोन एयरक्रॉस X भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और क्या है नया

Electric Car Charging
- फोटो : Freepik
पैसेंजर ईवी सेल्स पर जीएसटी का असर
सबसे ज्यादा गिरावट इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में रही। सितंबर में E-PV की बिक्री घटकर 15,100 यूनिट्स रह गई, जबकि अगस्त में यह 18,290 यूनिट्स थी। विशेषज्ञों का कहना है कि हाल ही में इंटरनल कंब्शन इंजन (ICE) गाड़ियों (28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत) और हाइब्रिड गाड़ियों (43 प्रतिशत से घटाकर 40 प्रतिशत) पर जीएसटी कम किए जाने से कीमत का अंतर बढ़ गया है। वहीं, ईवी पर अभी भी 5 प्रतिशत जीएसटी ही है।
यह भी पढ़ें - Auto Freight Train: उत्तर रेलवे की कश्मीर के लिए पहली ऑटो ट्रेन, मानेसर से अनंतनाग तक भेजी गईं 116 गाड़ियां

Volkswagen ID.4 Electric Car
- फोटो : Volkswagen
एसएंडपी ग्लोबल मोबिलिटी के डायरेक्टर पुनीत गुप्ता ने कहा, "हाइब्रिड वाहनों पर जीएसटी कटौती से ग्राहकों में कन्फ्यूजन बढ़ा है, जिसकी वजह से पैसेंजर ईवी की हिस्सेदारी लगभग 5 प्रतिशत से घटकर 4 प्रतिशत पर आ गई है।"
क्रिसिल रेटिंग्स की डायरेक्टर पूनम उपाध्याय ने भी कहा कि जीएसटी कटौती की वजह से कीमत-संवेदनशील ग्राहक अब ICE गाड़ियों की तरफ झुक रहे हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि ईवी की बिक्री को बढ़ाने के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, आसान फाइनेंसिंग और स्वामित्व की कुल लागत (टोटल कॉस्ट ऑफ ओनरशिप) पर ध्यान देना होगा।
यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: फास्टैग वार्षिक पास से बड़ी बचत, नोएडा के शख्स ने 11,000 किमी की यात्रा कर बचाए हजारों रुपये, 80 ट्रिप अभी भी बाकी

Piaggio Ape E-Xtra FX Max Electric Three-wheeler
- फोटो : Piaggio
टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर सेगमेंट स्थिर
पैसेंजर ईवी सेगमेंट के मुकाबले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर पर जीएसटी बदलाव का खास असर नहीं दिखा। सितंबर में 1.04 लाख टू-व्हीलर बिके (अगस्त: 1.05 लाख)। वहीं, 61,000 थ्री-व्हीलर रजिस्टर हुए (अगस्त: 63,500)
यह भी पढ़ें - Tesla: हैदराबाद में टेस्ला की हुई वाहन पूजा, सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा- नींबू-मिर्च के बिना टेस्ला भी सेफ नहीं है!