पूरी दुनिया वायु प्रदूषण से बचने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों पर लगातार जोर दे रही है। लेकिन इलेक्ट्रिक वाहनों की कामयाबी में कई परेशानियां भी हैं जिसकी वजह से इलेक्ट्रिक वाहनों को सही रफ्तार नहीं मिल पा रही है। वैसे कई बड़ी कंपनियां इन चुनौतियों से निपटने पूरी कोशिश कर रही हैं।
काफी महंगी होती हैं बैटरी
2 of 4
Smart roads for electric cars
- फोटो : Social
इलेक्ट्रिक वाहनों की सबसे बड़ी समस्या है इनमे लगी बैटरी का महंगा होना। जिसकी वजह से वाहन की कीमत भी ज्यादा हो जाती है। जबकि दूसरी बड़ी समस्या है चार्जिंग स्टेशन की कमी का होना। अब जब एक इलेक्ट्रिक कार में ये दोनों बड़ी दिक्कतें हों तो ग्राहक परंपरागत वाहनों को वरीयता देते हैं। इसके अलावा पेट्रोल-डीजल से चलने वाले वाहनों को बिना किसी परेशानी के लम्बी दूरी पर ले जाया जा सकता है जबकि इलेक्ट्रिक वाहनों को पर नहीं ले जाया जा सकता क्योंकि इनकी रेंज कम होती है। इतना ही नहीं इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज होने में काफी समय लेते हैं जोकि एक और बड़ी समस्या है। हालांकि कंपनियां चार्जिंग टाइम को कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं।
इजराइल में बनेंगे स्मार्ट रोड
3 of 4
Smart roads for electric cars
- फोटो : Social
इजराइल की स्टार्ट-अप इलेक्ट्रॉन ने इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए एक नई टेक्नोलॉजी डेवलप की है। इस कंपनी ने एक बोर्डिंग स्कूल कैंपस में टेस्टिंग के लिए फुटपाथ के 900 फीट नीचे कॉपर कॉइल लगाई हैं जिससे वायरलेस एनर्जी ट्रांसमिट की जा सके। इस टेक्नोलॉजी की मदद से इजराइल पहले लोकल बसों को इलेक्ट्रिफाई कर उन्हें चार्ज करना चाहता है जिससे शहर में प्रदूषण को कम किया जा सके। इलेक्ट्रॉन कंपनी भविष्य में इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल पूरी दुनिया में करना चाहती है। इलेक्ट्रॉन अपने इस प्रोजेक्ट के लिए 5.3 मिलियन डॉलर का इंवेस्टमेंट कर रही है।
स्वीडन में भी तैयारी शुरू
4 of 4
Smart roads for electric cars
- फोटो : Social
स्मार्ट रोड बनाने के लिए अब स्वीडन भी पूरीं तैयारी कर रही है। और इसके लिए करीब तीन बिलियन डॉलर का खर्चा बताया जा रहा है। इस इंवेस्टमेंट से 1000 मील इलेक्ट्रिफाइड रोड बनाने का लक्ष्य तक किया गया है। माना जा रहा है कि अगर इलेक्ट्रिक रोड कामयाब हुए तो इनसे ऑटोनॉमस शटल और ट्रक को जोड़ा जाएगा। ऐसे में इन वाहनों को चलाने के लिए ड्राइवर्स की आवश्यकता नहीं होगी।