फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Citroen eC3: सिट्रोएन C3 इलेक्ट्रिक कार की स्पेसिफिकेशंस का लॉन्च से पहले हुआ खुलासा, इतनी हो सकती है कीमत

Tue, 17 Jan 2023 06:24 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 17 Jan 2023 06:24 PM IST
विज्ञापन
Citroen India reveals specifications of Citroen eC3 Electric Car ahead of launch Know Range Specs Features
Citroen eC3 Electric Car - फोटो : Citroen India
फ्रांस की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Citroen (सिट्रोएन) ने भारतीय बाजार में अपनी हैचबैक कार C3 को लॉन्च किया था। ठीक 6 महीने बाद, कंपनी भारत में इसका इलेक्ट्रिक वर्जन भी ला रही है। Citroen ने भारत में EV लॉन्च से पहले eC3 के स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है। ब्रांड ने यह भी एलान किया है कि बुकिंग 22 जनवरी 2023 से शुरू होगी जिसके बाद फरवरी 2023 में कीमत का एलान किया जाएगा। 
Citroen India reveals specifications of Citroen eC3 Electric Car ahead of launch Know Range Specs Features
Citroen eC3 Electric Car - फोटो : Citroen India
लुक और डिजाइन
Citroen eC3 के एक्सटीरियर लुक और डिजाइन की बात करें तो, ब्रांड ने पारंपरिक रूप से चलने वाले ICE (इंटरनल कंब्शन इंजन) से चलने वाले C3 के जैसा ही बॉडीशेल का इस्तेमाल किया गया है। फर्क सिर्फ इतना है कि एग्जॉस्ट पाइप को हटा दिया गया है और फ्रंट राइट फेंडर पर चार्जिंग पोर्ट जोड़ा गया है। C3 की तरह ही, eC3 में भी कई कलर कंबिनेशन मिलते हैं। इसमें व्हाइट, ऑरेंज, ग्रे और स्टील ग्रे मोनोटोन रंग, समान बॉडी रंगों के साथ 9 डुअल टोन कंबिनेशन और ऑरेंज, व्हाइट और ग्रे रूफ का ऑप्शन शामिल हैं। वाइब कॉस्मेटिक पैक ऑरेंज, व्हाइट और ग्रे कलर्स में उपलब्ध है। 
Citroen India reveals specifications of Citroen eC3 Electric Car ahead of launch Know Range Specs Features
Citroen eC3 Electric Car - फोटो : Citroen India
पावर, स्पीड और रेंज
Citroen C3 इलेक्ट्रिक वर्जन में 57bhp और 143Nm टार्क के साथ सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है। इस मोटर के जरिए कार 6.8 सेकंड में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। ब्रांड का दावा है कि कार की टॉप स्पीड 107 किमी प्रति घंटा है। कार में एक सिंगल बैटरी पैक है, एक 29.2kWh यूनिट क्षमता है जिससे एक बार फुल चार्ज करने पर eC3 इलेक्ट्रिक कार 320 किमी तक की MIDC रेंज देती है। एक डीसी फास्ट चार्जर 57 मिनट में बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। इसके अलावा 15A प्लग का भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसमें 10 घंटे 30 मिनट लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Citroen India reveals specifications of Citroen eC3 Electric Car ahead of launch Know Range Specs Features
Citroen eC3 Electric Car - फोटो : Citroen India
इंटीरियर और फीचर्स
इंटीरियर की बात करें तो, इलेक्ट्रिक अवतार में भी ठीक वैसे ही केबिन और फीचर्स दिए गए हैं जो Citroen C3 में मिलता है। दो कलर ट्रिम ऑप्शन हैं - एनोडाइज्ड ऑरेंज और एनोडाइज्ड ग्रे। फर्क सिर्फ नया सेंट्रल कंसोल का है, जिसमें ड्राइव सेलेक्टर है, जैसा कि 2023 Citroen C5 Aircross में देखा गया है। इसमें भी 10.2-इंच का इंफोटेनमेंट दिया गया है, और इसी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, 4 स्पीकर ऑडियो सिस्टम, डुअल एयरबैग और बहुत कुछ शामिल हैं। एक ही बॉडी का इस्तेमाल करने से यह उम्मीद की जाती है कि Citroen को अपनी प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले eC3 की कीमत तय करने में बहुत प्रतिस्पर्धात्मक रूप से मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
Citroen India reveals specifications of Citroen eC3 Electric Car ahead of launch Know Range Specs Features
Citroen eC3 Electric Car - फोटो : Citroen India
कीमत और मुकाबला
भारतीय कार बाजार में Citroen eC3 का मुकाबला Tata Tiago EV जैसी कारों से होगा, जिसकी कीमत 8.49 लाख रुपये से 11.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि नई सी3 इलेक्ट्रिक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 13 लाख रुपये के आसपास होगी। इसके अलावा, इसका मुकाबला Tata Nexon EV, Mahindra XUV400 जैसी कारों से भी होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed