फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Car Driving Tips and Tricks: पतझड़ के मौसम में कैसे करें सुरक्षित ड्राइविंग, इन आदतों से रहें दूर

Sat, 28 Oct 2023 04:49 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 28 Oct 2023 04:49 PM IST
विज्ञापन
car driving tips and tricks for beginners in hindi autumn driving safety tips
Driving in Autumn - फोटो : For Reference Only
यह गाड़ी चलाने के लिए साल का एक अच्छा समय होता है। यह  वह मौसम है जब बारिश कम हो जाती है और तापमान बहुत ज्यादा गर्म नहीं रहता है। पेड़ों से गिरे रंग-बिरंगे पत्तों से रंगी सड़कों पर गाड़ी चलाने का यह साल का सबसे खूबसूरत समय भी है। दिल को मोह लेने वाले ये दृश्य दिलकश होते हैं और इसमें लोग अपनी फोटो भी जरूर खिंचाते हैं। हालांकि यह खतरनाक हो सकता है। यहां हम आपको सुरक्षा के लिहाज से कुछ जरूरी टिप्स बता रहे हैं जिसका आपको पतझड़ के मौसम में गाड़ी चलाते या सवारी करते समय पालन करना चाहिए।
car driving tips and tricks for beginners in hindi autumn driving safety tips
Driving in Autumn - फोटो : Pixabay
उन पत्तों से रहें सावधान
मौसम की खूबसूरती बढ़ाने वाली ये पत्तियां खतरनाक हो सकती हैं, क्योंकि वे बेहद फिसलन भरी हो सकती हैं। कभी-कभी, वे गड्ढों को भी ढक सकती हैं और गीली होने पर, वे सड़कों की सतह को स्किड पैड की तरह बना सकती हैं। इसलिए उन पर जाने से बचें और यदि आपको जाना ही है, तो बस धीमी रफ्तार से चलें। सुबह की ठंढ भी इसमें इजाफा कर सकती है, जिससे पर्याप्त टैक्शन नहीं मिलता है।
car driving tips and tricks for beginners in hindi autumn driving safety tips
Driving in Autumn - फोटो : For Reference Only
गीली सड़कें
इस मौसम में ज्यादातर जगह गीले होते हैं और गीली सड़कें खतरनाक होती हैं। चाहे आप दो पहिया वाहन पर सवारी कर रहे हों या चार पहिया वाहन पर। फिर, धीमी स्पीड से चलें और यदि आपको पानी का टुकड़ा दिखाई दे, तो अपनी स्पीड को और कम कर दें। क्योंकि एक्वाप्लानिंग बेहद खतरनाक है। एक्वाप्लानिंग तब होती है जब पानी के कारण टायर सड़क से पर्याप्त संपर्क नहीं बना पाते, जो कई बार घातक हो सकता है। साथ ही, ऐसी गीली और ठंडी स्थितियां टायरों को तेजी से ऑप्टिमल तापमान तक नहीं पहुंचने देतीं, इसलिए गाड़ी धीमी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
car driving tips and tricks for beginners in hindi autumn driving safety tips
For Reference Only - फोटो : istock
कम विजिबिलिटी
विजिबिलिटी (दृश्यता) एक अहम कारक है और यह आमतौर पर पतझड़ के मौसम के दौरान कम होती है। रास्ते में जानवर, पैदल यात्री या बाधाएं हो सकती हैं। और दृश्यता की कमी के कारण कोई जितना सोच सकता है उससे कहीं ज्यादा नुकसान हो सकता है। अपना समय लें, डिफॉगर चालू करना सुनिश्चित करें और धीरे-धीरे गाड़ी चलाएं। यदि कोई सड़कों से परिचित नहीं है तो कम विजिबिलिटी अन्य तरह की दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed