फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस की 10 सुपर कारें, हमारे पास एक भी नहीं

Sat, 04 Jun 2016 10:06 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 04 Jun 2016 10:06 AM IST
विज्ञापन
Top Ten Best Police Cars In The World
- फोटो : wonderslist.com

हॉलीवुड फिल्मों में दिखने वाली चमचमाती, तेजतर्रार पुलिस की सुपरकारें महज कोरी कल्पना नहीं, हकीकत से भी में भी वजूद रखती हैं। भारत में ये कारें अभी पुलिस से कोसों दूर हैं। इसका एक कारण इन कारों के अनुरूप सड़कों का न होना भी हो सकता है। लेकिन दुनिया की ये दस पुलिस सुपरकारें देख आप रोमांच से भर जाएंगे। देखें कौन से देश किस सुपरकार को पुलिस की कार के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं।

पुलिस की 10 सुपरकारें, हमारे पास एक भी नहीं

Top Ten Best Police Cars In The World
- फोटो : wonderslist.com

1. फार्मूला वन कारें रेसिंग ट्रैक पर देखी जाती हैं, लेकिन शानदार, चमचमाती, स्पोर्टी लुक्स और ड्रिलिंग साउंड वाली 'एरियल एटम फॉर्मूला वन' कार इंग्लैंड की समरसेट पुलिस का वाहन है। कार के नाम के अनुरूप ही इसकी खूबियां हैं। महज ढाई सेकेंड में ये 96.56 किलोमीटर प्रतिघंटे की तूफानी रफ्तार पकड़ लेती है। बताया जाता है कि किसी बम को फटने में इतना ही वक्त लगता है, इसीलिए कार के नाम में 'एटम' जोड़ा गया। कार बहुत हल्की है। 612 किलोग्राम इसका वजन है, जो कि एक स्टैंडर्ड सुपर बाइक का वजन होता है।

पुलिस की 10 सुपरकारें, हमारे पास एक भी नहीं

Top Ten Best Police Cars In The World
- फोटो : wonderslist.com

2. फेहरिस्त में दूसरे नंबर पर दुबई की पुलिस कार है। बेहद लक्जरी, फास्ट और आधुनिक सुविधाओं से लैस जर्मन स्पेक सीरीज की 'बीएमडब्ल्यू 18' दुबई की पुलिस इस्तेमाल करती ही है, इसके अलावा भी ऐसी कई लक्जरी और बेशकीमती कारें पुलिस के बेड़े में शामिल हैं। इनमें लिंबोर्गिनी अवेंटर, बेंटले, जेम्स बॉन्ड 007 वाली एस्टन मार्टिन, फरारी एफएफ, मैकलारेन, ब्रेबस एएमजी सीजी63 कुछ नाम शामिल हैं। हाल ही में ये भी सुनने में आया है कि दुबई पुलिस ने दुनिया की दूसरी सबसे तेज 'बुगाटी बेयरन' को चुना है। वहीं फाइटर जेट से तुलना की जाने वाली 'कोइनिगसेज अगेरा आर' भी दुबई पुलिस का हिस्सा बताई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की 10 सुपरकारें, हमारे पास एक भी नहीं

Top Ten Best Police Cars In The World
- फोटो : wonderslist.com

3. अमेरिकन घोस्ट के नाम से मशहूर अंडरकवर निसान जीटीआर अमेरिकी पुलिस की सबसे अच्छी कार मानी जाती है। इसके अलावा डोज वाइपर, फोर्ड मस्टैंग अर्से से यूएस पुलिस का हिस्सा हैं। चीव शेवरले, हमर एच2 जैसी कारे भी बेड़े में शामिल हैं, जिन्हें खास मिशन पर इस्तेमाल किया जाता है।

विज्ञापन

पुलिस की 10 सुपरकारें, हमारे पास एक भी नहीं

Top Ten Best Police Cars In The World
- फोटो : wonderslist.com

4. जर्मनी पुलिस फोर्स दुनिया की कुछ खास फोर्स में से एक है। लेकिन पुलिस को खास बनाने में जर्मन स्पेक वी2 इंजन वाली बीएनडब्ल्यू, ब्रेबस सीएलएस रॉकेट कारों का बड़ा हाथ है। इसके अलावा बेहद लक्जरी पोर्से 911 भी पुलिस के वाहन के तौर पर शामिल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed