अक्सर गाड़ी चलाते समय हम बहुत छोटी-छोटी बातों को नजर अंदाज कर देते हैं, जिनकी वजह से एक दिन बड़ी दुर्घटना घट जाती है। तो जानिए कौन सी हैं वो छोटी मगर मोटी बातें जिन्हें नजरअंदाज करना ड्राइविंग के दौरान भारी पड़ सकता है।
ध्यान न भटकने दें
सफर के दौरान आपका ध्यान पूरी तरह ड्राइविंग पर केंद्रित रहना चाहिए। इस दौरान ॉउन चीजों से बचना चाहिए, जिनसे ध्यान भटक सकता है और दुर्घटना का खतरा है। जैसे मोबाइल पर बात करना, नंबर डायल करना या मेसेज करना खतरनाक साबित हो सकता है।
ड्रिंकिंग एंड ड्राइविंग
सड़क हादसों में एक बड़ी वजह ड्रिंकिंग एंड ड्राइविंग भी है। इसीलिए जरूरी है कि न तो पीकर ड्राइव करें और न ही ड्राइव करेत हुए पीएं।
मेक अप न करें
अक्सर देखने में आता है कि कामकाजी महिलाओं को अचानक से कहीं जाना पड़ता है तो वे समय के अभाव में ड्राइविंग के दौरान ही मेकअप करने लगती हैं। ऐसा करना बहुत खतरनाक साबित हो सकता है।
जानलेवा सेल्फी !
आजकल युवाओं में सेल्फी का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। ड्राइविंग के दौरान सेल्फी लेने की सनक आपको काफी महंगी पड़ सकती है।