महिंद्रा ने अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी नूवोस्पोर्ट को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 7.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, थाणे, महाराष्ट्र) रखी गई है। नूवोस्पोर्ट को कुल 6 वेरिएंट में उतारा गया है। इनमें दो एएमटी वेरिएंट भी शामिल हैं।
आ गई किफायती दाम में महिंद्रा की 7 सीटर नूवोस्पोर्ट
महिंद्रा नूवोस्पोर्ट, मौजूदा क्वांटो की जगह लेगी है। क्वांटो के पुराने बॉक्सी डिजाइन की तुलना में नूवोस्पोर्ट पर कंपनी ने काफी काम किया है, जो साफ नजर आता है। नूवोस्पोर्ट में आकर्षक डिजाइन वाले स्प्लिट हैडलैंप्स, नया फ्रंट बम्पर और नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। दमदार एसयूवी वाला लुक देने के लिए इसमें ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग का काफी इस्तेमाल हुआ है। ऐसा ट्रीटमेंट फोर्ड ईकोस्पोर्ट और मारुति विटारा ब्रेजा में भी दिया गया है।
आ गई किफायती दाम में महिंद्रा की 7 सीटर नूवोस्पोर्ट
नूवोस्पोर्ट को पुरानी क्वांटो और टीयूवी 300 की तरह ही 5+2 यानि 7 सीटर बनाया गया है। इसके आगे और पीछे की पंक्ति में तो काफी स्पेस है लेकिन आखिरी पंक्ति में जगह की कमी खलती है। इंटीरियर में वक्त की जरूरत को देखते हुए काफी फीचर्स मिलेंगे।
आ गई किफायती दाम में महिंद्रा की 7 सीटर नूवोस्पोर्ट
टॉप वेरिएंट एन-8 में 6.2 इंच का टचस्क्रीन म्यूजिक सिस्टम मौजूद है जो ब्लूटूथ, यूएसबी और एफएम रेडियो सपोर्ट करता है। इसके अलावा, ऊपर-नीचे एडजेस्ट होने वाला स्टीयरिंग, फॉक्स लैदर अपहोल्स्ट्री, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स और एल्यूमिनियम फिनिश पैडल्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
आ गई किफायती दाम में महिंद्रा की 7 सीटर नूवोस्पोर्ट
नूवोस्पोर्ट में सबसे खास हैं इसकी बीच वाली सीटें। इन सीटों को रिक्लाइन यानी अपनी जरूरत के मुताबिक आगे-पीछे किया जा सकता है। यह सुविधा न ही मारूति की विटारा ब्रेज़ा में है और न ही फोर्ड ईकोस्पोर्ट में। वैसे तो नूवोस्पोर्ट का बूट स्पेस 410 लीटर का है लेकिन रियर सीट को फोल्ड कर इसे 850 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। कुल मिलाकर नूवोस्पोर्ट, क्वांटो की तरह ही एक प्रैक्टिकल कार है।