फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डीलर्स के पास पहुंची रेडी गो, जल्द होगी लॉन्च

Mon, 30 May 2016 01:18 PM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
कारदेखो/नई दिल्ली Updated Mon, 30 May 2016 01:18 PM IST
विज्ञापन
Datsun redi-GO Reaches Dealerships

डैटसन की एंट्री लेवल हैचबेक रेडी-गो लॉन्चिंग के लिए पूरी तरह से तैयार है। जल्द ही लॉन्च होने वाली यह कार डीलरशिप और शोरूम पर पहुंच गई है। इसकी संभावित कीमत 2.62 लाख रुपये से लेकर 3.67 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होगी। कार की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। बुकिंग राशि 5000 रुपये रखी गई है।

अगले कुछ दिनों में लॉन्च होगी 2.62 लाख रुपये की कार

Datsun redi-GO Reaches Dealerships
Datsun redi-GO

रेडी-गो को रेनो क्विड के प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। लॉन्चिंग के बाद इसका मुकाबला मारूति ऑल्टो-800, हुंडई इयॉन, रेनो क्विड और टाटा नैनो से होगा। बात करें फीचर्स की तो रेडी-गो इस मामले में किसी से पीछे नहीं है। इसमें पावर स्टीयरिंग, एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट, फ्रंट पावर विंडो और म्यूजिक सिस्टम के साथ सीडी/यूएसबी/ऑक्स सपोर्ट जैसे फीचर मिलेंगे।

अगले कुछ दिनों में लॉन्च होगी 2.62 लाख रुपये की कार

Datsun redi-GO Reaches Dealerships

पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रेडी-गो में रेनो क्विड वाला 800 सीसी इंजन मिलेगा। जो 54.8 पीएस पावर 5678 आरपीएम पर और 72 एनएम का टॉर्क 4388 आरपीएम पर जनरेट करेगा। शुरूआत में इसे मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उतारा जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह कार 25.17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले कुछ दिनों में लॉन्च होगी 2.62 लाख रुपये की कार

Datsun redi-GO Reaches Dealerships

डैटसन रेडी-गो खासतौर पर सिटी ड्राइविंग के लिए बनी है। इसका स्टीयरिंग व्हील वजन में काफी हल्का है, जिससे बंपर-टू-बंपर ट्रैफिक में इसे चलाना आसान होगा। एंट्री लेवल सेगमेंट में यह सबसे ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस वाली कार होगी। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 185 एमएम है। यह कार युवाओं को आकर्षित करने वाली होगी। इसे लिमे ग्रीन, रेड, ग्रे, व्हाईट और सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed