{"_id":"5a6560b74f1c1bb2208b4903","slug":"datsun-redi-go-amt-everything-you-need-to-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आने वाली है ये 2.6 लाख की कार, जानिए फीचर्स","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आने वाली है ये 2.6 लाख की कार, जानिए फीचर्स
Mon, 22 Jan 2018 09:39 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 22 Jan 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Datsun redi-Go AMT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निसान के स्वामित्व वाली कंपनी डटसन जल्द ही अपनी redi-Go कार का ऑटोमैटिक वैरिएंट लाने जा रही है। कार को इस महीने के आखिरी तक लॉन्च किया जा सकता है। जानते हैं इस कार के बारे में-
2 of 5
Datsun redi-Go AMT
कंपनी ने कार की प्रीबुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक 10 हजार रुपए का अमाउंट देकर इसे बुक कर सकते हैं। कार की डिलीवरी 23 जनवरी से शुरू होने की उम्मीद है। डटसन रेडी गो कार को रेनो क्विड वाले CMF-A (कॉमन मॉड्यूल फैमिली) प्लेटफॉर्म पर ही तैयार किया गया है। कार के ऑटोमैटिक वैरिएंट के लुक में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जाएगा।
3 of 5
Datsun redi-Go AMT
ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली रेडी गो केवर 1.0 लीटर वर्जन के साथ ही उपलब्ध होगी। कार में हैक्सागोनल ग्रिल, बंपर पर एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट, व्हील कवर, डोर हैंडल जैसे टॉप एंड फीचर्स दिए गए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Datsun redi-Go AMT
इसमें 999 सीसी का पेट्रोल इंजन दिया होगा, जो 67 बीएचपी की पावर और 91 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगी। कार में नया म्यूजिक सिस्टम दिया जाएगा, जिसमें ब्लूटूथ फीचर उपलब्ध होगा। 5 स्पीड एएमटी गियरबॉक्स से लैस इस कार में लेदर का काम होगा। ड्राइवर और पैसेंजर सीटों पर रेडि-गो सिलाई देखने को मिलेगी। कैबिन पहले की ही तरह काले रंग का होगा।
विज्ञापन
5 of 5
Datsun redi-Go AMT
कीमत की बात करें तो अलग-अलग वैरिएंट के हिसाब से यह साधारण रेडी-गो से 25 से 30 हजार रुपए महंगी हो सकती है। बता दें कि साधारण रेडी गो की कीमत 2.6 लाख रुपए से शुरू होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।