पिछले कुछ सालों से भारत समेत कई देशों में इलेक्ट्रिक वाहनों की चर्चा जोरों पर है और हो भी क्यों ना। वाहनों से निकले वालें धूएं से प्रदूषण का स्तर जो दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। भारत सरकार भी इलेक्ट्रिक कारों के लिए कई कदम उठा रही है, लेकिन सवाल यह है कि इलेक्ट्रिक कारों के फायदे क्या-क्या हैं और यह किस तरह से हमारे लिए फायदेमंद है। आइए इलेक्ट्रिक वाहनों के 10 फायदे जानते हैं।
इलेक्ट्रिक कार खरीदना हर मायने में है फायदे का सौदा, ये हैं 9 कारण
समय के साथ चलना
अगर आप एक इलेक्ट्रिक कार खरीदते हैं तो इससे यह पता चलता है कि आपको प्रकृति की भी फिक्र करते हैं, क्योंकि आपकी यह पहल वातावरण में मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा को कुछ हद तक तो कर ही सकती है।
कम खर्च, ज्याद माइलेज
इलेक्ट्रिक कारों का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे खरीदने के बाद आपको रोज-रोज बढ़ी रही तेल की कीमतों से परेशान होने की जरूरत नहीं है। इलेक्ट्रिक कार से आप 1 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से यात्रा कर सकते हैं जो कि पेट्रोल से चलने वाली कार के मुकाबले 70 प्रतिशत कम है।
इलेक्ट्रिक कारों को खरीदना हर सूरत में फायदे का सौदा होता है। एक तरह से कहा जाए तो इलेक्ट्रिक कारों का मेंटनेंस पेट्रोल-डीजल के मुकाबले शून्य है।
कहीं भी चार्जिंग की सुविधा
आप अपनी इलेक्ट्रिक कार को कहीं भी किसी भी वक्त चार्ज कर सकते हैं। जैसे- अगर आप ऑफिस में हैं तो आप कार को चार्जिंग में लगा सकते हैं और फिर शाम को आसानी से घर जा सकते हैं। आप अपनी कार को किसी भी 16 एम्पियर के पावर सॉकेट से चार्ज कर सकते हैं यानी किसी भी फ्रीज या एसी के प्लग में आप कार को चार्ज कर पाएंगे।