भारत में कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए दो चीजें बड़ी अहम हैं। एक तो कीमत और दूसरी कार की माइलेज।
भारत की सस्ती और शानदार कारें तो आप जान ही चुके हैं। अब जानिए उन कारों के बारे में जो देती हैं बेहतर माइलेज।
Maruti Suzuki Ciaz
मारुति सुजुकी की सियाज एसएचवीएस (स्मार्ट हाइब्रिड व्हीकल बाय सुजुकी) टेक्नोलॉजी से लैस है। सियाज पेट्रोल, डीज़ल इंजन के अलावा डीज़ल हाइब्रिड वेरिएंट में भी उपलब्ध है। एसएचवीएस तकनीक से लैस मारुति सुजुकी सियाज 28.09 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसी वजह से माइलेज के मामले में ये देश की नंबर 1 कार है।
Maruti Suzuki Celerio
सेलेरियो को सबसे पहले पेट्रोल इंजन के लॉन्च किया गया था। फिलहाल, इसके डीजल वेरिएंट का माइलेज 27.62 किलोमीटर प्रति लीटर का है। ये भारत की दूसरी सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार है।
Maruti-Suzuki-Baleno
माइलेज के मामले में तीसरे नंबर पर भी मारुति सुजुकी की ही कार है। बलेनो 27.39 किलोमीटर प्रति लीटर का शानदार माइलेज देती है। यह भी पेट्रोल और डीजल इंजन में उपलब्ध है।
Honda Jazz
होंडा जैज़ को पिछले साल ही फिर से भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया गया था। जैज का डीजल वेरियंट 27.3 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है।