फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मारुति ला रही है ये 5 नई कारें, देखिए तस्वीरें

Mon, 27 Jun 2016 11:26 AM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
कारदेखो/नई दिल्ली Updated Mon, 27 Jun 2016 11:26 AM IST
विज्ञापन
5 Upcoming Maruti Suzuki Cars

भारतीय कार बाजार में जब भी किसी नई कार के आने की चर्चा काफी पहले से शुरू हो जाती है। जब चर्चाएं मारुति सुजुकी से जुड़ी हों तो मामला और भी दिलचस्प हो जाता है। हो भी क्यों न, घरेलू कार बाजार के 50 फीसदी हिस्से पर इस कंपनी का दबदबा जो है। पिछले वित्तीय वर्ष में कंपनी ने लगातार दो कारों बलेनो और विटारा ब्रेजा को बाजार में उतार कर सनसनी मचाई। अब कंपनी की योजना कुछ नए प्रोडक्ट और मौजूदा कारों के अपडेट वर्जन उतारने की है। एक नजर ऐसी की मारुति की पांच कारों पर…

मारुति ला रही है ये 5 नई कारें, देखिए तस्वीरें

5 Upcoming Maruti Suzuki Cars

इग्निस  (संभावित लॉन्चिंग अक्टूबर-नवंबर 2016): कंपनी ने इग्निस को फरवरी में हुए ऑटो एक्सपो-2016 में पेश किया था। यह मिनी या माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में आएगी और इसका मुकाबला महिंद्रा की केयूवी-100 से होगा। आई-एम4 कॉन्सेप्ट पर बनी इग्निस मारुति सुजुकी की अब तक आई कारों से एकदम जुदा है। इग्निस 5-सीटर कार होगी। इसमें ड्यूल टोन डैशबोर्ड, इंफोटेंमेंट सिस्टम और डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर मिलेंगे। इंजन को लेकर उम्मीद है कि इसमें 1.3 लीटर का डीडीआईएस-190 डीजल इंजन और पेट्रोल में 1.2 लीटर का ड्यूलजेट इंजन आएगा। इसकी कीमत 4 से 5.5 लाख रुपये तक हो सकती है।

मारुति ला रही है ये 5 नई कारें, देखिए तस्वीरें

5 Upcoming Maruti Suzuki Cars

बलेनो आरएस (संभावति लॉन्चिंगः अक्टूबर-नवंबर, 2016): मारुति सुजुकी ने ऑटो एक्सपो में ही बलेनो के ज्यादा पावरफुल वर्जन बलेनो-आरएस से पर्दा हटाया था। डिजाइन में बलेनो-आरएस मौजूदा मॉडल से अलग होगी। एक्सटीरियर पर नजर डालें तो इसके अगले बंपर को थोड़ा सा बढ़ाया गया है। बलेनो-आरएस की साइड प्रोफाइल में बॉडी क्लैडिंग, रियर स्पॉइलर और नए डिजाइन के अलॉय व्हील देखने को मिलेंगे। कार के केबिन में अलग कलर स्कीम, आरएस बैजिंग और लैदर ट्रीटमेंट दिया गया है। आरएस वर्जन केवल टॉप वेरिएंट अल्फा में ही उपलब्ध होगा। कीमत 8 लाख से 9 लाख रुपये तक हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मारुति ला रही है ये 5 नई कारें, देखिए तस्वीरें

5 Upcoming Maruti Suzuki Cars

स्विफ्ट ऑटोमैटिक: संभावति लॉन्चिंगः अगस्त-सितंबर, 2016: मारुति सुजुकी की योजना मौजूदा स्विफ्ट को ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस करने की है। स्विफ्ट के डीजल वेरिएंट में ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) की सुविधा दी जाएगी। स्विफ्ट के प्लेटफॉर्म पर ही बनी कॉम्पैक्ट सेडान स्विफ्ट डिजायर में पहले ही यह सुविधा दी जा चुकी है। ऐसे में स्विफ्ट के लिए कंपनी को अलग से कुछ नहीं करना होगा। दोनों कारों का इंजन और प्लेटफॉर्म एक ही है। 1.3 लीटर डीजल इंजन वाली ऑटोमैटिक डिजायर 75 पीएस की ताकत और 190 एनएम का टॉर्क देती है। कीमत 6 लाख से 8 लाख रुपये तक हो सकती है।

विज्ञापन

मारुति ला रही है ये 5 नई कारें, देखिए तस्वीरें

5 Upcoming Maruti Suzuki Cars
Maruti Suzuki Vitara

नई विटारा (संभावति लॉन्चिंगः फरवरी-मार्च, 2018): कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अब मारुति सुजुकी की योजना पुरानी विटारा को नए अवतार में उतारने की है। इसे साल 2013 में फ्रंकफर्ट मोटर शो के दौरान शो-केस किया गया था। नई विटारा में ब्रेजा की तरह कंट्रास्ट रूफ, इंटीग्रेटेड डेटाइम रनिंग लाइट वाले स्वेप्टबैक हैडलैंप्स, बड़े फॉग लैंप्स और ट्विन स्लेट वाली क्रोम ग्रिल मिलेगी। उम्मीद है कि इसमें मारुति का ऑल ग्रिप 4X4 सिस्टम भी मिलेगा। इंजन की बात करें तो इसे 1.6 लीटर का इंजन मिल सकता है। कीमत 10 लाख से 14 लाख रुपये तक हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed