{"_id":"56e946e74f1c1b25648b4577","slug":"3-sub-4-metre-suvs-to-watch-out-for","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत में लॉन्च होंगी ये 3 छोटी एसयूवी कारें, क्या आपको भी है इनका इंतजार","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
भारत में लॉन्च होंगी ये 3 छोटी एसयूवी कारें, क्या आपको भी है इनका इंतजार
Wed, 16 Mar 2016 05:20 PM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
कारदेखो/नई दिल्ली
Updated Wed, 16 Mar 2016 05:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इसमें कोई शक नहीं कि भारतीय कार बाजार में एसयूवी का क्रेज कायम है, लेकिन बड़ी एसयूवी से ज्यादा अहमियत अब छोटी यानी सब कॉम्पैक्ट एसयूवी को मिल रही है। एक के बाद एक कंपनियां इस सेगमेंट की लोकप्रियता को भुनाने में जुटी हुई हैं। यहां हम जानेंगे ऐसी ही तीन सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों के बारे में जो एक से दो साल के अंदर भारत आएंगी और इन पर ऑटो फैंस की नजर बनी रहेगी।
भारत में लॉन्च होंगी ये 3 छोटी एसयूवी कारें, क्या आपको भी है इनका इंतजार
2 of 5
इस लिस्ट की शुरुआत होती है टाटा की नेक्सन से, टाटा की यह सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी भी टियागो की तरह लंबे वक्त से चर्चा में है। नेक्सन इसी साल बाजार में आएगी। अटकलें हैं कि नेक्सन में 110 बीएचपी की ताकत देने वाला 1.5 लीटर का डीजल इंजन आ सकता है। अगर यह इंजन इसमें दिया जाता है तो यह इस सेगमेंट की सबसे पावरफुल कार होगी।
भारत में लॉन्च होंगी ये 3 छोटी एसयूवी कारें, क्या आपको भी है इनका इंतजार
3 of 5
Hyundai Carlino
दूसरी कार है हुंडई की कारलीनो या एचएनडी-14 कॉन्सेप्ट। यह ऑटो एक्सपो में हुंडई की ओर से सरप्राइज पेशकश थी, जिसने सभी को चौंका दिया। चर्चाएं है कि हुंडई इसे भारत लाएगी। हालांकि इसमें एक से दो साल लग सकते हैं। कारलीनो के इंजन को लेकर हुंडई ने कोई जानकारी नहीं दी है। कारलीनो का मुकाबला मारुति विटारा ब्रेजा से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में लॉन्च होंगी ये 3 छोटी एसयूवी कारें, क्या आपको भी है इनका इंतजार
4 of 5
Honda WR-V
होंडा भी इस सेगमेंट में अपने हाथ आजमाने की तैयारियों में जुटी हुई है। कंपनी ने ब्राजील में अपनी सब-कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर/एसयूवी की टेस्टिंग कर रही है। माना जा रहा है कि इस कार का नाम डब्ल्यूआर-वी होगा। यह कार होंडा की जल्द आने वाली सेवन सीटर क्रॉसओवर/एसयूवी बीआर-वी से छोटी होगी। होंडा की योजना डब्ल्यूआर-वी को इस साल लॉन्च करने की है।
विज्ञापन
भारत में लॉन्च होंगी ये 3 छोटी एसयूवी कारें, क्या आपको भी है इनका इंतजार
5 of 5
Honda WR-V
हाल ही में मिली खबरों के मुताबिक होंडा नवंबर में होने वाले साओ पाउलो मोटर-शो में इस पर से पर्दा हटा सकती है। इसके भारत आने की बात करें तो साल 2017 तक यहां लॉन्च किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।