देश की प्रसिद्ध दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो इलेक्ट्रिक अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पर जबरदस्त छूट दे रही है। अगर आप Hero Electric के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर FLASH Li-Ion को खरीदने की सोच रहे हैं तो यह बेहतरीन मौका है।
बेहद कम कीमत में मिल रहा है Hero का यह Electric स्कूटर, मिल रही है जबरदस्त छूट!
7,088 रुपये का डिस्काउंट
हीरो इलेक्ट्रिक कंपनी Hero Flash electric scooter पर 7,088 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। जिसके बाद देश में इसकी शुरुआती शोरूम कीमत 29,990 रुपये हो गई है। कंपनी का कहना है कि सीमित अवधि ऑफर है। वहीं नॉर्थ-ईस्ट में इस स्कूटर की कीमत 32,710 रुपये है। यह स्कूटर कंपनी के 615 शोरूम्स पर उपलब्ध है।
पेटीएम से खरीदने पर और छूट
अगर इस स्कूटर को पेटीएम से खरीदते हैं, तो इस 10,500 रुपये के फायदे भी मिलेंगे। ये बेनिफिट्स लेड एसिड और लीथियम ऑयम रेंज पर लागू हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में एलईडी हेडलाइट्स, मोबाइल चार्जिंग सुविधा, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर मिलते हैं। इस स्कूटर का वजन 69 किग्रा है। इसके अलावा स्कूटर में डिजिटल स्पीडोमीटर, टेलिस्कॉपिक सस्पेंशन, अलॉय व्हील और क्रैश गार्ड भी मिलता है।
50 से 65 किमी की रेंज
Hero Flash electric scooter में 250 वॉट की BLDC हब मोटर लगी है। साथ ही में 48V/28 AH की बैटरी मिलती है, जो फुल चार्जिंग में चार से आठ घंटे का वक्त लेती है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है और वहीं फिल चार्जिंग पर यह 50 से 65 किमी तक चल सकता है।
ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं
Hero Flash electric scooter के लेड एसिड वर्जन के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं है। साथ ही इसके लिए रजिस्ट्रेशन की भी कोई आवश्यकता नहीं है। इस स्कूटर का ग्राउंड क्लीयरेंस 165mm, व्हील साइज 16×3 इंच है। यह स्कूटर लाल और सिल्वर रंग में उपलब्ध है।