फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सल्यूटो आरएक्स बाइक के बाद यामाहा ने उतारा रे-जेडआर स्कूटर

Fri, 22 Apr 2016 12:42 PM IST
बाइकदेखो/नई दिल्ली
बाइकदेखो/नई दिल्ली Updated Fri, 22 Apr 2016 12:42 PM IST
विज्ञापन
Yamaha Ray-ZR scooter launched at Rs. 52,000

सल्यूटो आरएक्स बाइक लॉन्च के बाद एक सप्ताह के अंदर यामाहा ने सिग्नस रे-जेडआर (ZR scooter) स्कूटर लॉन्च किया है। यामाहा रे-जेडआर स्कूटर की कीमत 52,000 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) ड्रम ब्रेक वर्जन के लिए तय की गई है, जबकि वैकल्पिक फ्रंट डिस्क ब्रेक वर्जन के लिए 2,500 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे। दोनों ट्रिम्स मई, 2016 के बाद से देश भर में डीलरशिप में उपलब्ध होंगे। इस स्कूटर को पहली बार फरवरी में 2016 ऑटो एक्सपो के दौरान शोकेस किया गया था।

यामाहा ने उतारा नया स्कूटर, माइलेज 66 किमी/लीटर

Yamaha Ray-ZR scooter launched at Rs. 52,000

नए एक्सटीरियर डिजाइन के साथ यामाहा रे-जेडआर कंपनी के उस प्लेटफॉर्म पर आधारित है जिस पर कंपनी के अन्य स्कूटर मौजूद हैं, इसलिए यह भी 113सीसी एयर कूल्ड इंजन के साथ है। कारबोरेटर टाइप फ्यूल सिस्टम के साथ यह 7.2PS पावर और 8.1Nm टॉर्क जेनरेट करता है। यह यामाहा की 'ब्लू कोर' तकनीक पर आधारित है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 66 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है।

यामाहा ने उतारा नया स्कूटर, माइलेज 66 किमी/लीटर

Yamaha Ray-ZR scooter launched at Rs. 52,000
स्कूटर के फ्रंट में टेलीस्कॉपिक फॉर्क और रियर में ‌स्पिंग लोड हाइड्रोलिक शॉकर्स का इस्तेमाल किया गया है। स्कूटर की सीट के नीचे 21 लीटर का स्पेस दिया गया है। इसका वजन 103 किलोग्राम है जोकि अपने प्रतियोगियों की तुलना में सबसे कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यामाहा ने उतारा नया स्कूटर, माइलेज 66 किमी/लीटर

Yamaha Ray-ZR scooter launched at Rs. 52,000
Yamaha Ray-ZR
हाल ही में, यामाहा अपने रे स्कूटर को बंद कर चुका है जो भारतीय बाजार में कंपनी का पहला स्कूटर था। अभी कंपनी चार स्कूटर रे-जेड, अल्फा, फेसिनो और नए रे-आरजेड मौजूद हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed