एक लंबे समय के लिए कम्यूटर बाइक सेगमेंट में गायब होने के बाद, यामाहा ने आखिरकार सल्यूटो आरएक्स (Saluto RX) के साथ लोकप्रिय सेगमेंट में फिर से एंट्री की है। यामाहा सल्यूटो आरएक्स की कीमत 46,400 रुपये (एक्स शो-रूम दिल्ली) तय की गई है।
आ गई एक बार फिर यामाहा आरएक्स, कीमत 46,400 रुपये
यामाहा नाम लेते ही पहली बात जो दिमाग में आती है वो है परफॉर्मेंस। यामाहा ने अपने शुरुआती दिनों से भारत में सबसे शानदार परफॉर्मेंस बाइक्स जैसे आरडी और आरएक्स सीरीज पेश की है। बेशक, जब 4-स्ट्रोक और माइलेज बाइक की बात होती है तो यामाहा वाईबीएक्स, लीबेरो, ग्लेडिएटर और क्रेक्स सीरीज विफल रही है। अब, कुछ समय के लिए कम्यूटर सेगमेंट में ब्रेक के बाद यामाहा फिर से एंट्री लेवल 110cc Saluto RX लेकर आई है।
आ गई एक बार फिर यामाहा आरएक्स, कीमत 46,400 रुपये
सल्यूटो आरएक्स नए विकसित 110 सीसी, एयर कूल्ड, 4-स्ट्रोक, SOHC यामाहा ब्लू कोर कॉन्सेप्ट पर आधारित इंजन के साथ है। सल्यूटो आरएक्स 7.5 पीएस पावर और 8.5 एनएम टॉर्क देने में सक्षम है। मौजूद वक्त में बाइक की यह ताकत अपने सेगमेंट बेस्ट तो नहीं कही जाएगी लेकिन अन्य से मुकाबला जरूर होगा। सल्यूटो आरएक्स 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ है और ड्रम ब्रेक सिस्टम पर काम करती है।
आ गई एक बार फिर यामाहा आरएक्स, कीमत 46,400 रुपये
बाइक के वजन की बात करें तो कंपनी ने बेहतर माइलेज के लिए इंजन, फ्रेम और पहियों पर काम किया गया है। इसका कुल वजन 98 किलोग्राम है जो अपने सेगमेंट में सबसे हल्की मोटरसाइकिल है। कंपनी के दावे के अनुसार यह 82 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी। यामाहा सल्यूटो आरएक्स चार रंग विकल्पों में उपलब्ध होगी।