जापान की वाहन निर्माता कंपनी होंडा के ग्राजिया स्कूटर को लॉन्च किए कुछ ही दिन हुए हैं और लोगों के बीच इसकी लोकप्रियता के संकेत मिलने लग गए। मात्र 21 दिन में ही होंडा ग्राजिया ने 15 हजार यूनिट बिक्री के आंकड़े को पार कर लिया। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट यादविंदर सिंह ने कहा, "हम इसकी शुरुआती प्रतिक्रिया से काफी उत्साहित हैं। हम मानते हैं कि यह होंडा लीडरशिप को नए मुकाम तक ले जाएगा।"
कंपनी ने होंडा ग्राजिया स्कूटर को 8 नवंबर को 57,897 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) में लॉन्च किया था। स्कूटर को 6 कलर ऑप्शन में उतारा गया था। कंपनी ने इस स्कूटर में कई ऐसे फीचर्स हैं जो इस सेग्मेंट में पहली बार देखने को मिले हैं।
3 of 5
Honda Grazia
- फोटो : twitter
यह भारत का पहला स्कूटर है जिसमें फुल LED हेडलैंप दिया गया है। वहीं, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर इस सेग्मेंट में पहली बार मिला है। इसके अलावा मोबाइल चार्जिंग सॉकेट और फ्रंट ग्लव बॉक्स जैसे फीचर्स और 5.2 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
इंजन की बात करें तो इसमें एक्टिवा वाला 124.9 सीसी, एयरकूल्ड, 4 स्ट्रॉक इंजन दिया गया है। यह 8.52 बीएचपी की पावर और 10.54 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा।
5 of 5
Honda Grazia vs Suzuki access 125 vs Aprilia SR 150
कंपनी ने इसे 'एडवांस्ड अरबन स्कूटर' बताया जो मेट्रो सिटीज के युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसका सीधा मुकाबला सुजुकी Access 125, वेस्पा VX 125 और महिंद्रा Gusto 125 से है।