हीरो मोटोकॉर्प को अपने पूर्व साथी होंडा से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना कर पड़ रहा है। हीरो मोटोकॉर्प के शीर्ष अधिकारी अब भारतीय बाजार में अपनी उपस्थिति आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। कंपनी 30,000 रुपये के बजट वाली मोटरसाइकिल लॉन्च करने की तैयारी में हैं। यह हीरो की सबसे सस्ती बाइक होगी। फिलहाल अभी कंपनी के पोर्टफोलियो में सबसे सस्ती मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स है जिसकी कीमत 40,000 के आस-पास है।
हीरो लॉन्च करेगी के 30 हजार बजट में अपनी नई बाइक
जयपुर, राजस्थान में नवीनतम अनुसंधान एवं विकास केंद्र के उद्घाटन के दौरान हीरो मोटोकॉर्प के अध्यक्ष और सीईओ पवन मुंजाल ने कहा, "यह कुछ लीक से हटकर है। कीमत को 1,000 रुपये, 2,000 रुपये या 4,000 रुपये कम करना कुछ नया नहीं है।" उन्होंने यह भी पुष्टि की है कि अगले प्रोडक्ट फिलहाल अभी कन्सेप्चुअल स्टेज में है।
हीरो लॉन्च करेगी के 30 हजार बजट में अपनी नई बाइक
जब से हीरो और होंडा 2011 में अलग हुए, होंडा ने विस्तार की होड़ पर देश भर में नए कारखानों की स्थापना की है। दूसरी तरफ हीरो ने घरेलू उत्पादों को विकसित किया है। कंपनी के पिछले दो प्रोडक्ट- हीरो मस्ट्रो एज और ड्यूट पूरी तरह से भारत में विकसित उत्पादों थे।
हीरो लॉन्च करेगी के 30 हजार बजट में अपनी नई बाइक
हीरो से पहले पुणे स्थित ऑटो कंपनी बजाज भारतीय बाजार में सबसे सस्ती मोटरसाइकिल सीटी 100बी (CT 100B) लॉन्च कर चुकी है। नई बजाज बाइक की कीमत स्पोक व्हील ट्रिम सीटी 100 (35,034 रुपए) के मुकाबले 4,000 रुपए कम है। इस नई बजाज सीटी 100बी की कीमत 31,000 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। यह अब तक की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल है।
हीरो लॉन्च करेगी के 30 हजार बजट में अपनी नई बाइक
बजाज सीटी 100बी बाइक में सिंगल सिंलेडर, 4 स्ट्रोक, 99.27 सीसी इंजन लगा है जो 8.2 बीएचपी का पावर और 8.05 एनएम का टॉर्क देने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि नई बजाज बाइक 90 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देती है।