फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माइलेज 100 किमी और कीमत 50,000 से भी कम, जानें कौन-सी हैं ये बाइक

Mon, 24 Sep 2018 01:29 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला,
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, Updated Mon, 24 Sep 2018 01:29 PM IST
विज्ञापन
bikes less than 50000 rupees in india
bikes

भारत में इस समय बाइक का बाजार काफी गर्म है दुपहिया वाहनों ने भी त्यौहारों को देखते हुए अपनी कमर कस ली है। नतीजन कुछ बाइक्स कंपनियां नए मॉडल को लेकर काफी उत्साहित हैं तो कुछ पुरानी से ही अपनी नैया पार लगायेंगी। खैर, आज आपको हम ऐसी ही कुछ बाइक की जानकारी देंगे जो एकदम आपके बजट में फिट बैठेंगी साथ ही सबसे पहले परखी जाने वाली चीज माइलेज में भी अव्वल हैं। वहीं कीमत 50,000 से भी कम

bikes less than 50000 rupees in india
Honda CD 110 Dream DX

होंडा सीडी110 ड्रीम
होंडा की यह इकलौती ऐसी बाइक है जिसे 50 हजार रुपये से कम रेंज में खरीद सकते हैं। इसमें 109 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 8.25 बीएचपी का पावर और 8.6 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी नई दिल्ली में एक्स—शोरूम कीमत 48,641 रुपये है। माइलेज की बात करें तो यह एक लीटर पेट्रोल में 74 किमी तक का सफर तय करने में सक्षम है।

bikes less than 50000 rupees in india
Bajaj Platina ComforTec - फोटो : Bajaj

बजाज प्लैटिना कम्फर्टेक ईएस 100
बजाज की इस बाइक में कंपनी ने  99.7 सीसी का सिंगल सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 7.2 बीएचपी की पॉवर और 7.8एनएम का टार्क जनरेट करता है। यह बाइक 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। जिसका माइलेज 104किमी प्रति लीटर है। कीमत की बात की जाए तो इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत लगभग 43,193 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bikes less than 50000 rupees in india
Yamaha Saluto RX Dark Night variant

यामाहा सलूटो आरएक्स
यामाहा मोटर इंडिया की यह बाइक पिछले तीन सालों से मार्केट में बनी हुई है। यामाहा की इस बाइक में 110 सीसी का इंजन लगा है। जो कि 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है। यह इंजन 7.39 बीएचपी का पावर और 8.5 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी ने इस आरएक्स बाइक की नई दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 48,721 रुपये रखी है।

विज्ञापन
bikes less than 50000 rupees in india
TVS Sport Bike
टीवीएस स्पोर्ट 
टीवीएस की इस बाइक का माइलेज में कोई तोड़ नहीं है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 95 किमी. प्रति लीटर का माइलेज देती है। बाइक मार्केट में तीन वेरियंट- स्पॉक व्हील, एलॉय व्हील और सेल्फ स्टार्ट एलॉय व्हील में मौजूद है। इस टीवीएस स्पोर्ट बाइक में कंपनी ने 100 सीसी का इंजन दिया है जो  7.40 बीएचपी का टॉर्क देता है। इसके माइलेज की बात करें तो यह एक लीटर पेट्रोल में 95 किमी तक चलती है। 

कंपनी ने इस बाइक के स्पॉक व्हील वेरियंट की कीमत 37,730 रुपये,स्पॉक व्हील वेरियंट की कीमत 43,186 रुपये और सेल्फ स्टार्ट एलॉय वेरियंट की कीमत 47,174 रुपये रखी है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed