फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस नए फीचर के साथ लॉन्च हुई बजाज पल्सर NS 200, कीमत 1.09 लाख रुपए

Fri, 03 Nov 2017 08:59 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Fri, 03 Nov 2017 08:59 AM IST
विज्ञापन
Bajaj Pulsar NS 200 ABS launched in India: Price, Specification and Features
Bajaj Pulsar NS 200 ABS
दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने अपनी पल्सर NS 200 बाइक को नए फीचर के साथ लॉन्च किया है। कंपनी ने अब इस बाइक में ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) दिया है। बजाज पल्सर एनएस 200 ABS की कीमत 1.09 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। यह साधारण वैरिएंट से 12,616 रुपए महंगी है। 
Bajaj Pulsar NS 200 ABS launched in India: Price, Specification and Features
Bajaj Pulsar NS 200 ABS
ABS का काम वाहन की सेफ ड्राइविंग सुनिश्चित करने के साथ-साथ बेहतर नियंत्रण बनाए रखना है। यह बाइक को अचानक ब्रेक लगाने पर फिसलने से बचाता है। कंपनी ने इस बाइक को सितंबर महीने से ही डीलरशिप भेजना शुरू कर दिया था, हालांकि अब यह आधिकारिक रूप से बिक्री के लिए उपलब्ध है। कुछ डीलरशिप ने पहले से ही इस बाइक के लिए बुकिंग शुरू कर दी थी। 
Bajaj Pulsar NS 200 ABS launched in India: Price, Specification and Features
Bajaj Pulsar NS200
एबीएस के अलावा कंपनी ने NS200 ABS में और कोई कॉस्मैटिक या मकैनिकल बदलाव नहीं किया है। बाइक में पहले वाला ही 199.5cc सिगंल सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो 23.5PS की पावर और 18.3Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक डुअल टोन वाले तीन कलर विकल्प में उपलब्ध है, जिसमें ब्लैक, रेड और व्हाइट शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bajaj Pulsar NS 200 ABS launched in India: Price, Specification and Features
बजाज पल्सर एनएस 200 - फोटो : Bajaj Auto
बजाज पल्सर एनएस200 का मुकाबला हमेशा से टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 से रहा है। हालांकि टीवीएस ने अभी तक अपनी अपाचे आरटीआर 200 को एबीएस के साथ लॉन्च नहीं किया है। इसका सीधा फायदा बजाज पल्सर NS200 ABS को होगा। 
विज्ञापन
Bajaj Pulsar NS 200 ABS launched in India: Price, Specification and Features
Bajaj Pulsar NS 200 ABS
बजाज पल्सर एनएस200 को कंपनी ने साल 2012 में लॉन्च किया था। हालांकि कुछ साल बाद इसे बंद कर दिया गया था। कंपनी ने इस साल की शुरुआत में फिर से इस मॉडल को BS-IV इंजन और कुछ बदलाव के साथ लॉन्च किया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed