{"_id":"5a309d914f1c1bc45b8bba0b","slug":"2018-bajaj-pulsar-150-180-220-black-pack-edition-launched","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बजाज ने लॉन्च किया पल्सर सीरीज का नया एडिशन, किए हैं ये बदलाव","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
बजाज ने लॉन्च किया पल्सर सीरीज का नया एडिशन, किए हैं ये बदलाव
Wed, 13 Dec 2017 08:55 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 13 Dec 2017 08:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Bajaj Pulsar Black Pack Edition
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में बजाज पल्सर अपने आप में एक बड़ा नाम है। हाल ही में बजाज की पल्सर सीरीज ने एक करोड़ बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया। इस उपलब्धि को सेलिब्रेट करने के लिए कंपनी ने बजाज पल्सर 150, 180 और 220F का नया ब्लैक पैक एडिशन लॉन्च किया है।
2 of 5
Bajaj Pulsar Black Pack Edition
इस स्पेशल एडिशन की बाइक को लुक में थोड़े बदलाव के साथ उतारा गया है। बाइक पर नए ग्राफिक्स दिए गए हैं। हालांकि बाइक में किसी प्रकार का मकैनिकल बदलाव नहीं किया गया।
3 of 5
Bajaj Pulsar Black Pack Edition
ब्लैक एडिशन वाली पल्सर सीरीज की बाइकों को प्रीमियम ब्लैक पेंट स्कीम के साथ ग्रे हाइलाइट और व्हाइट कलर के एलॉय व्हील दिए गए हैं। इसके अलावा सेंट क्रोम एग्जॉस्ट कवर दिए गए हैं। बाइकों के डिजाइन में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Bajaj Pulsar Black Pack Edition
बजाज ऑटो के वाइस प्रेसिडेंट एरिक वास ने कहा “पल्सर देश में नंबर 1 स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल ब्रांड है। दुनिया भर में 25 देशों और उनमें से ज्यादातर में मार्केट लीडर है दुनिया भर के 1 करोड़ पल्सर ग्राहकों के मील का पत्थर हासिल करने पर हमें गर्व है, और इसी मौके पर पल्सर ब्लैक एडिशन को पेश किया गया है।”
विज्ञापन
5 of 5
Bajaj Pulsar Black Pack Edition
बता दें कि बजाज पल्सर का पहला मॉडल 16 साल पहले लॉन्च किया गया था। पहली बार इसे 150 सीसी में उतारा गया था। पल्सर का मुकाबला होंडा यूनिकॉर्न, सुजुकी जिक्सर, TVS अपाचे और यामाहा की FZ से रहता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।