फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें पेट्रोल या डीजल इंजन SUV में क्या है लोगों की फर्स्ट च्वॉइस, ये है बिक्री का ट्रेंड

Sun, 30 Jun 2019 09:20 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Sun, 30 Jun 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
which sub 4 meter suv should buy petrol or diesel engine, XUV300 vs tata nexon which is better
Hyundai venue vs XUV300 Vs Ecosport Vs Nexon Vs Vitara Brezza Mileage compare - फोटो : AmarUjala

अगले साल अप्रैल 2020 से नए बीएस6 उत्सर्जन मानक लागू होने वाले हैं और तकरीबन सभी कार कंपनियां बीएस6 मानकों के अनुरुप इंजन को डेवलेप करने की तैयारियों में जुटी हुई हैं, वहीं देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति ने भी अपनी कुछ कारों में बीएस6 इंजन देने शुरू कर दिये हैं। वहीं कुछ कंपनियों ने बढ़ती लागत के चलते अपनी डीजल कारों में बीएस6 देने से इंकार कर दिया है। लेकिन बावजूद इसके लोगों में डीजल इंजन के प्रति क्रेज खत्म नहीं हुआ है।         


 

डीजल इंजन की लाइफ 10 साल

which sub 4 meter suv should buy petrol or diesel engine, XUV300 vs tata nexon which is better
petrol vs diesel car

इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस सेगमेंट लीडर मारुति की सब-4 मीटर एसयूवी विटारा ब्रेजा केवल डीजल इंजन में ही आती है और इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। इस सेगमेंट में तकरीबन सभी एसयूवी टाटा नेक्सन, फोर्ड इकोस्पोर्ट, होंडा WR-V और महिंद्रा एक्सयूवी300 डीजल इंजन के साथ आती हैं। वहीं डीजल इंजन की लाइफ 10 साल है और कंपनियां भी बीएस6 डीजल इंजन लॉन्च करने में बढ़ती कीमतों का हवाला दे रही हैं। फिर भी लोगों का डीजल इंजन के प्रति मोह भंग नहीं हो रहा है।
 

मारुति विटारा ब्रेजा

which sub 4 meter suv should buy petrol or diesel engine, XUV300 vs tata nexon which is better
2019 Maruti Vitara Brezza

अप्रैल 2018 से मार्च 2019 के बीच बिक्री के आंकड़ों के मुताबिक महिंद्रा की सब-कॉम्पैक्ट कार TUV300 पेट्रोल इंजन के साथ नहीं आती है। वहीं डीजल इंजन के साथ इसकी 15,548 यूनिट्स की बिक्री हुई। इसकी कैटेगरी में मारुति विटारा ब्रेजा भी आती है। केवल डीजल इंजन के साथ आने वाली ब्रेजा की इस अवधि में इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा 1,57880 यूनिट्स की बिक्री हुई।       
 

विज्ञापन
विज्ञापन

टाटा नेक्सन

which sub 4 meter suv should buy petrol or diesel engine, XUV300 vs tata nexon which is better
Tata Nexon Orange

टाटा नेक्सन की 55,008 यूनिट्स की बिक्री हुई, इनमें पेट्रोल नेक्सन की संख्या 26,961 यूनिट्स और डीजल नेक्सन की संख्या 28.047 यूनिट्स थी। कुल मिला कर बिक्री के आकड़ों में पेट्रोल इंजन 49 प्रतिशत और डीजल इंजन 51 प्रतिशत रहा।  
 

विज्ञापन

फोर्ड इकोस्पोर्ट

which sub 4 meter suv should buy petrol or diesel engine, XUV300 vs tata nexon which is better
ford ecosport

वहीं फोर्ड इकोस्पोर्ट की बात करें, तो इन अवधि में 46,265 यूनिट्स की बिक्री हुई, जिनमें पेट्रोल इंजन की बिक्री 16,029 यूनिट्स रही, वहीं डीजल इंजन की बिक्री 30,236 यूनिट्स की रही। इस दौरान केवल 35 प्रतिशत पेट्रोल इंजन बिके, जबकि 65 प्रतिशत डीजल इंजन की बिक्री हुई।    
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed