{"_id":"5ccad0e4bdec22076100a6fb","slug":"suzuki-gixxer-sf-250-likely-to-be-launched-on-20-may","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Suzuki ला रही है पावरफुल Gixxer SF 250 बाइक 20 मई को होगी लांच","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Suzuki ला रही है पावरफुल Gixxer SF 250 बाइक 20 मई को होगी लांच
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया अब अपनी नई बाइक को लांच करने की तैयारी कर चुकी है। 20 मई को होने वाले एक इवेंट के दौरान कंपनी अपनी नई स्पोर्ट्स बाइक Gixxer SF 250 उतार सकती है। सुजुकी ने इस लांच इवेंट के लिए मीडिया को इनविटेशन भेजना शुरू कर दिया है। इस इनविटेशन में टीजर इमेज के साथ 20 मई 2019 की तारीख दी गई है। टीजर इमेज में यह साफ़ नहीं हो पा रहा है कि मॉडल कौन सा है।
Suzuki Gixxer 250 हो सकती है लांच
2 of 3
Suzuki
मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारों की माने तो सुजुकी 20 मई को जिक्सर फॅमिली ने नई Gixxer 250 को जगह देगी। उम्मीद जताई जा रही है कि इस नई बाइक की अनुमानित एक्स शोरूम कीमत 1.30 लाख के आसपास हो सकती है। इस बाइक में फुली डिजीटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, LED हेडलैंप्स, ABS, फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक जैसे संभावित फीचर्स मिल सकते हैं।
दमदार इंजन
3 of 3
suzuki
माना जा रहा है की Suzuki Gixxer 250 में 250सीसी का इंजन मिल सकता है जोकि सिंगल-सिलिंडर एयर-कूल्ड इंजन होगा। इसका इंजन BS-VI नॉर्म्स पर काम करेगा। भारत में इस बाइक का सीधा मुकाबला Yamaha FZ 25, TVS Apache RTR 200 और KTM Duke 200 जैसी बाइक्स से होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।