भारत मे पेट्रोल ही कीमतों को लकर चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। सुबह होते ही सबसे पहले नजर जाती है कि आज कितने बढ़े है पेट्रोल के दाम। केंद्र सरकार टैक्स घटा कर कम करती है तो अगले ही दिन खबर आती है फिर से बढ़ गई है कीमत। देखा जए तो देश में पेट्रोल आज एक अहम मुद्दा बन गया है जिसे हर राजनीति पार्टी भुनाना चाह रही है। अब यह तो समय ही बताएगा कि कौन इसे भुना पाएगा। लेकिन आज हम आपको ऐसी कुछ जगह के बारे में बताएंगे जहां पेट्रोल 2 रुपये लीटर मिलता है। हो गए ना हैरान जगह जानकर और भी हो जाएंगे। तो आइए बताते हैं। लेकिन इससे पहले आपको बताते है। क्या है इस बढ़े हुए दाम का कारण:
यहां पेट्रोल मिलता है 2 रुपये लीटर, आप भी समझ लें पेट्रोल का गणित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेनेजुएला
दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल वेनेजुएला में मिलता है। ग्लोबल पेट्रोल प्राइस की एक साइट के मुताबिक वेनेजुएला में मई 2018 में पेट्रोल की कीमतें करीब 68 पैसे के बराबर हैं। और 1 अक्टूबर 2018 को पेट्रोल की कीमत यहां दो रुपए प्रति लीटर हो गई हैं। जानकारी के लिए बता दें कि वेनेजुएला में महंगाई का आलम यह है कि कोई एक वक्त का खना खाकर सोने के लिए मजबूर है लोग वहां भीख मांगकर अपना गुजारा कर रहे हैं। एक समय था जब यह देश भी अमेरिका की तरह ही अमीर हुआ करता था।
सउदी अरब
इस देश में पेट्रोल की कीमत 0.47 सउदी रियाल है। हालांकि यह देश दंनियां के अमीर देशों में से एक है। सऊदी अरब में तेल के भंडार भरे हुए हैं।और पूरी दुनिया में कच्चे तेल की सप्लाई लगभग यहीं से की जाती है। भारतीय रुपए में बात करें तो यहां 1 लीटर पेट्रोल की कुल कीमत 8.16 रुपए है।
लीबिया
लीबिया इस क्रम में तीसरे नंबर पर है यहां पेट्रोल की कीमतें अमेरिकी डॉलर के हिसाब से तय होती हैं। फिलहाल, लीबिया में पेट्रोल की कीमत 0.14 प्रति लीटर है। इसे भारतीय रुपए में बदल कर बात करें तो इसकी कुल कीमत 9 रुपए 11 पैसे बनती है।
मिस्र
मिस्र इस सूची में चौथे स्थान पर है। मिस्र में पेट्रोल की कीमतें 3.6 इजिप्शियन पॉउंड चल रही है। अगर भारतीय रुपए में बदलें तो इसकी कुल कीमत 13.52 रुपए ही बैठती। तो इस हिसाब से मिस्र में पेट्रोल की कीमत 13.52 रुपए प्रति लीटर हुई।
अल्जीरिया
अल्जीरिया में पेट्रोल की कीमत 40.30 अल्जीरियन दिनार हैं।बता दें,अफ्रीकी देश अल्जीरिया यूरोपीय देशों की जल सीमा से सटा हुआ है। और यहां भारतीय रुपए में 1 लीटर पेट्रोल की 23 रुपए बनती है।