फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   nissan compact suv em2 nissan compact suv 2020 upcoming compact suv cars in india 2020 nissan motors

Nissan ला रही है नई SUV, Kia Sonet, Maruti Brezza, Hyundai Venue को देगी टक्कर

Thu, 13 Feb 2020 01:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 13 Feb 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
nissan compact suv em2 nissan compact suv 2020 upcoming compact suv cars in india 2020 nissan motors
Nissan EM2 Teaser - फोटो : Nissan
भारतीय कार इंडस्ट्री में सब-4-मीटर (4 मीटर से छोटी) यानी sub-compact SUV (सब-कॉम्पैक्ट स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) सेगमेंट का बाजार काफी बड़ा हो रहा है। कई कार निर्माता कंपनियां इस सेगमेंट में अपनी नई गाड़ियां ला रही हैं। अब जापानी मल्टीनेशनल कार निर्माता कंपनी Nissan India (निसान इंडिया) भारतीय बाजार के लिए एक नई सब-4-मीटर SUV पर काम कर रही है। खासतौर पर भारतीय बाजार के लिए बनाए जा रही इस एसयूवी का कोडनेम EM2 रखा गया है। 
विज्ञापन

लुक

Nissan India ने पिछले महीने के आखिर में अपनी नई मिनी एसयूवी EM2 का टीजर जारी किया था। अब कंपनी ने इसका एक और टीजर जारी किया है जिसमें LED टेललैंप दिखाया गया है। निसान की सब-4-मीटर एसयूवी के पहले टीजर से ऐसा संकेत मिला है कि यह उसके मौजूदा मॉडल Kicks (किक्स) की तरह स्पोर्टी लुक वाली होगी। Kicks की तरह इसमें भी सिल्वर रूफ रेल्स के साथ फ्लोटिंग-स्टाइल रूफ, चौड़े सी-पिलर के साथ पीछे की तरफ ट्राइंग्युलर क्वार्टर ग्लास और रियर स्पॉइलर दिए जा सकते हैं। इसके साथ ही नई गाड़ी में विंडो लाइन के साथ क्रोम स्ट्रिप, बोल्ड लुक देने वाले वील आर्च और साइड बॉडी क्लैडिंग मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन

Nissan EM2 (निसान EM2) और Renault की आने वाली सब-4-मीटर SUV, जिसे कोडनेम HBC दिया गया है में Renault Triber के मॉडिफाइड CMF-A (सीएमएफ-ए) प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें Renault-Nissan के नए 1.0-लीटर TCe 100 टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा जिसे ऑटो एक्सपो 2020 में लॉन्च किया गया है। यह इंजन यूरोप में Nissan Micra (निसान माइक्रा) और Renault Clio (रेनो क्लिओ) जैसी कारों में मिलता है।

यह दो वेरिएंट में उपलब्ध है: 100PS और 160Nm, 5-स्पीड मैनुअल और CVT ट्रांसमिशन। इसके अलावा इसके अधिक शक्तिशाली 117PS और 180Nm (+ 20Nm ओवरबूस्ट) 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। उम्मीद है कि भारत में निसान की नई एसयूवी को CVT विकल्प के साथ ही 117PS वर्जन के साथ पेशकश किया जाएगा। 
विज्ञापन

होगी प्रीमियम कार

Nissan ने कहा है कि उसकी नई मिनी एसयूवी निसान EM2 कई फीचर्स के साथ एक प्रीमियम कार होगी। इसमें निसान इंटेलिजेंट मोबिलिटी विजन के तहत आधुनिक टेक्नोलॉजी दी जाएगी। 

भारत में बनेगी नई एसयूवी 

Nissan की इस नई एसयूवी का डिजाइन जापान में तैयार होगा। हालांकि कंपनी इस गाड़ी का उत्पादन भारत में करेगी। यानी Nissan की यह नई SUV मेड इन इंडिया होगी। 

मुकाबला

Nissan की नई sub compact SUV का भारत में मुकाबला Maruti Suzuki Vitara Brezza, Hyundai Venue, Tata Nexon, Ford EcoSport और Mahindra XUV300 और आनेवाली Kia Sonet जैसी एसयूवी से होगा। 

लॉन्चिंग और कीमत

निसान की यह नई एसयूवी EM2 इसी साल सितंबर 2020 तक लॉन्च की जा सकती है। उम्मीद है कि EM2 की कीमत 7 लाख से 11 लाख रुपये के बीच हो सकती है। 

भारत में बड़ा निवेश

जापान की इस दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी ने भारत में साल 2005 से अब तक 6100 करोड़ रुपये का निवेश किया है। फिलहाल कंपनी की भारत में 220 आउटलेट्स हैं। कंपनी अभी तक 4.8 लाख व्हीकल्स और 75 लाख इंजन का निर्माण भारत में कर चुकी है। अब यह भारत में अपना कारोबार बढ़ाने में जुटी है। भारत में इस समय निसान की Micra, Kicks, Sunny और GT-R सुपरकार जैसी कई मॉडल्स उपलब्ध हैं। इसके साथ-साथ Datsun के redi Go और Go Plus मॉडल्स भारतीय बाजार में मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed