Auto Expo 2023: किआ ने शानदार फीचर्स के साथ पेश की नई Concept EV9, देखें डिजाइन और फीचर्स
किआ ने कॉन्सेप्ट EV9 के साथ भविष्य की ग्लोबल इलेक्ट्रिक एसयूवी की झलक पेश की, जिसे पहली बार नवंबर 2021 में लॉस एंजिल्स ऑटो शो में प्रस्तुत किया गया था। 2023 की पहली तिमाही में व्हीकल को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लॉन्च किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किआ इंडिया ने ऑटो एक्सपो-2023 में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार किआ कॉन्सेप्ट EV9 (Concept EV9) को पेश कर दिया है। इस कार को पहली बार 2021 लॉस एंजिल्स मोटर शो में दुनिया के सामने पेश किया गया था, लेकिन यह पहली बार है जब ब्रांड ने मॉडल के डिजाइन और खूबियों से पर्दा उठाया है। बता दें दक्षिण कोरियाई कार निर्माता ने पहले किआ ईवी 6 को भारत में अपने प्रमुख ईवी में से एक के रूप में दो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया था। किआ ईवी9 कॉन्सेप्ट भी कुछ ऐसा ही है, क्योंकि कार उसी प्लेटफॉर्म पर आधारित होने वाली है। इसके अलावा, किआ कॉन्सेप्ट EV9 का प्रोडक्शन जल्द ही शुरू करने वाली है।
ऑटो एक्सपो-2023 में किआ इंडिया ने भविष्य की व्हीकल्स की एक झलक दिखाई, जहां मोबिलिटी अधिक सस्टेनेबल, इनोवेटिव और सही मायनों में कनेक्टेड है। ब्रांड ने ऑटो एक्सपो के 16वें संस्करण में अपने ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट किआ कॉन्सेप्ट EV9 को पेश किया, जो सस्टेनेबल मोबिलिटी समाधान प्रदाता बनने के इसके विजन को दर्शाता है। कंपनी ने Kia KA4, एक लक्जरी RV को भी पेश किया। कंपनी ने ईवी संबंधी R&D, विनिर्माण और इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भारत में 2,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की।
ब्रांड ने विशेष संस्थानों की पुरानी मांगों को पूरा करने के लिए परपज बिल्ट व्हीकल्स (पीबीवी) सेगमेंट में प्रवेश की घोषणा की। पवेलियन में प्रदर्शित पीबीवी कैरेन्स आधारित पुलिस वैन और एक एम्बुलेंस थी। किआ इंडिया ऑटो एक्सपो 2023 के 16वें संस्करण में कहा कि वह दो दीर्घकालिक सीएसआर पहल - प्रोजेक्ट DROP (प्लास्टिक के प्रति जिम्मेदार दृष्टिकोण विकसित करें) और प्रोजेक्ट उपहार के प्रति भी प्रतिबद्ध है।
किआ इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, ताई-जिन पार्क ने कहा, "किआ एक गतिशील ब्रांड रहा है, जो ऑटोमोटिव इंडस्ट्री के स्थापित मानदंडों को चुनौती देने से कभी पीछे नहीं हटता है। हम जिन पर्यावरणीय चिंताओं का सामना कर रहे हैं, उनका मुकाबला करने के लिए आज की दुनिया एक दृष्टिकोण की तलाश में है। मुझे खुशी है कि हम अपने विशिष्ट सस्टेनेबिलिटी मोबिलिटी समाधानों को पेश करने में सक्षम हैं, जो एक हरित और स्वच्छ भविष्य में योगदान करने के हमारे दृष्टिकोण के साथ नए-पुराने उपभोक्ता की जरूरतों को पूरा करते हैं और इस प्रकार एक प्रेरणादायक कल की दृष्टि को परिभाषित करते हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "EV6 के लॉन्च के साथ, हमने भारत में अपनी इलेक्ट्रिफिकेशन यात्रा शुरू की और आज कान्सेप्ट EV9 के शुभारंभ के साथ, हम भविष्य का अपना दृष्टिकोण प्रस्तुत कर रहे हैं। KA4 के साथ हम लोकप्रिय यूवी सेगमेंट में अपनी ताकत का प्रदर्शन करना चाहते हैं। एक बड़े रिक्रिएशनल व्हीकल में बोल्ड डिजाइन एवं क्षमता, सेफ्टी और लग्जरी जैसी खूबियां हैं। अब तक हमें इस देश के लोगों से काफी प्यार और सहयोग मिला है, और हम उन्हें यकीन दिलाते हैं कि हम उनकी अधूरी और यहां तक अकल्पनीय मोबिलिटी जरूरतों और इच्छाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।"
किआ ने कॉन्सेप्ट EV9 के साथ भविष्य की ग्लोबल इलेक्ट्रिक एसयूवी की झलक पेश की, जिसे पहली बार नवंबर 2021 में लॉस एंजिल्स ऑटो शो में प्रस्तुत किया गया था। 2023 की पहली तिमाही में व्हीकल को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लॉन्च किया जाएगा। ब्रांड के कैलिफोर्निया डिजाइन स्टूडियो में संकल्पित और डिजाइन किया गया, किआ कॉन्सेप्ट EV9 इलेक्ट्रिक एसयूवी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। कॉन्सेप्ट EV9 प्रकृति से प्रेरित है और इसमें फ्रेजाइल मरीन इकोसिस्टम में जमा कचरे से निर्मित अपसाइकिल की गई चीजों से बनाया जाता है।