इस समय ऑटो सेक्टर मंदी की चपेट में है लेकिन हीरो स्पलेंडर मंदी के समय में भी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बनी हुई है। जुलाई के ही आंकड़ो पर नजर डालें तो 31.42 कम बिक्री होने के बावजूद भी यह बीके सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक थी। आपको बता दें कि हीरो मोटोकॉर्प अपने सबसे मॉडल्स को BS6 में अपग्रेड करने में लगी है और स्प्लेंडर, कंपनी की पहली BS6 प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाली बाइक होगी।
जून में मिला BS6 प्रमाणपत्र
2 of 3
new Splendor BS6
- फोटो : Amar ujala
जानकारी के लिए बता दें कि इस साल 10 जून को, हीरो मोटोकॉर्प ने घोषणा की थी कि इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (ICAT) से स्प्लेंडर iSmart 110 को BS6 प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ था। जिसके बाद हीरो मोटोकॉर्प देश की पहली टू-व्हीलर कंपनी बन गई जिसे यह प्रमाणपत्र मिला। और अब तीन महीने बाद कंपनी ने BS6 स्प्लेंडर iSmart 110 को डीलरशिप पर भेजना शुरू कर दिया है। हालांकि, शुरू में भेजे गए इन मॉडल्स को ट्रेनिंग के लिए किया जाएगा। फिलहाल इस बाइक के लॉन्च को लेकर कंपनी ने कोई बयान नहीं दिया है। और ना ही इसकी बुकिंग शुरू हुई है।
कब होगी लॉन्च ?
3 of 3
new Splendor BS6
- फोटो : Social
सोर्स के मुताबिक हीरो मोटोकॉर्प इस साल दिवाली के आस-पास नई स्प्लेंडर BS6 को लॉन्च करने की तैयारी में है। लेकिन अभी इसकी लॉन्च की तारीखों की घोषणा नहीं की गई है। कंपनी के मुताबिक BS6 माइग्रेशन प्लान पटरी पर है और उनकी सभी मोटरसाइकिलों और स्कूटरों को 1 अप्रैल, 2020 की समय सीमा से पहले BS6 में अपग्रेड कर दिए जाने की उम्मीद है।