{"_id":"611211898ebc3e7cd20233fe","slug":"evtric-motors-unveiled-its-first-b2b-electric-delivery-scooter-evtric-connect-at-ev-expo-2021","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EVTRIC Connect : ईवीट्रिक मोटर्स ने पेश किया बी2बी इलेक्ट्रिक डिलीवरी स्कूटर, फुल चार्ज में चलता है 110 किमी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
EVTRIC Connect : ईवीट्रिक मोटर्स ने पेश किया बी2बी इलेक्ट्रिक डिलीवरी स्कूटर, फुल चार्ज में चलता है 110 किमी
इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप EVTRIC Motors (ईवीट्रिक मोटर्स) ने प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित ईवी एक्सपो 2021 में कम स्पीड वाले सेगमेंट में अपना बी2बी ई-डिलीवरी स्कूटर प्रदर्शित किया। ई-मोबिलिटी मिशन में योगदान देने वाले इंडस्ट्री प्लेयर्स को समर्पित इवेंट में, यह ब्रांड भारी संख्या में ऑटोमोबाइल प्रेमियों, और इंडस्ट्री लीडर्स के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इंडस्ट्री के दिग्गजों ने इस मॉडल की सराहना की और बी2बी ईवी मार्केट की गुणवत्तापूर्ण पेशकशों के बारे में जाना। इस मॉडल ने पर्याप्त जगह और उपभोक्ताओं के काम में आने लायक कैरियर के अतिरिक्त विकल्प पेश किए।
इस ई-स्कूटर में क्या है खास
25 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड वाला यह स्कूटर व्यवसायों के लिए स्थानीय डिलीवरी के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। इसमें 12 इंच के ट्यूबलेस टायर्स हैं और यह 150 किलोग्राम तक का वजन उठा सकता है। इसकी बैटरी को चार्ज करने में साढ़े तीन घंटे का समय लगता है। एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह स्कूटर 110 किमी से ज्यादा की दूरी तय कर सकता है। इस स्कूटर में दो स्वैपेबल लिथियम आयन बैटरी के विकल्प हैं; इसलिए इसे बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं है, जो इस सेगमेंट की आवश्यकताओं का ख्याल रखता है।
ईवी एक्सपो 2021 में ईवीट्रिक मोटर्स के उत्पादों की संपूर्ण श्रृंखला प्रदर्शित की गयी जिनमें घरेलू राइड्स हो या बी2बी सेक्टर्स, सभी सेगमेंट्स की आवश्यकताओं का ख्याल रखा गया। ब्रांड ने ऑडियंस के लिए अपने हाल ही में लॉन्च किए गए प्रोडक्ट्स - ईवीट्रिक एक्सिस और ईवीट्रिक राइड भी पेश किए।
3 of 4
EVTRIC Motors Logo
- फोटो : EVTRIC Motors
ईवीट्रिक मोटर की भागीदारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, ईवीट्रिक मोटर्स के प्रबंध निदेशक और संस्थापक, मनोज पाटिल ने कहा, ''ऑटोमेशन में एक दशक से अधिक के अनुभव के साथ हमने ईवी क्षेत्र में कदम रखा है। इसके पीछे ई-मोबिलिटी मिशन में योगदान देने की सोच है। पूरी ईवीट्रिक मोटर्स टीम गुणवत्ता बनाए रखने के उद्देश्य से उत्पादों की एक रेंज पेश करने के लिए बहुत सारे प्रयास कर रही है। यह एक लोकप्रिय राय है कि ईवी, कंबशन इंजन वाले वाहनों के बराबर नहीं हैं। यह मिथक उद्योग को पीछे खींच रहा है। इसके अलावा, बाजार में आने वाले ज्यादातर उत्पादों में स्थानीयकरण कारक की कमी है। ईवीट्रिक मोटर्स ने पहले से ही संबोधित इन चुनौतियों के साथ बाजार में एंट्री की है। अब ग्राहक स्थानीय रूप से निर्मित, गुणवत्ता वाले इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का आनंद लेंगे और अंतर का अनुभव करेंगे।''
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
EVTRIC Motors Manufacturing Unit
- फोटो : EVTRIC Motors
ब्रांड ने डीलरों को शामिल करना पहले ही शुरू कर दिया है और यह अपनी आरंभिक विस्तार योजना के तहत वित्त वर्ष 2021-22 में महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, आंध्रा, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए संकल्पित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।