फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसे होती है गाड़ियों की टेस्टिंग, आप भी पढ़ें

Tue, 21 Mar 2017 10:10 AM IST
Updated Tue, 21 Mar 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
do you know how to test a vehicle on track?
कार टेस्टिंग - फोटो : Amar Ujala
अस्तित्व में आने से पहले गाड़ियों को कई कठिन टेस्टिंग परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है। आइए आपको कुछ ऐसी ही टेस्टिंग प्रक्रियाओं के एबीसीडी से रूबरू करवाते हैं जिन्हें कंपनियां फॉलो करती हैं। साथ ही बहुत से ऑटो इंथ्यूजियास्ट खुद से गाड़ियों की टेस्टिंग करते हैं। एक गाड़ी अच्छी तब कही जाती है जब वह सभी परीक्षण में सफल होती है। 


 
do you know how to test a vehicle on track?
0 से 100 किमीप्रघं
0 से 100
जब कोई गाड़ी लांच होती है तो कंपनी इस आंकड़े को मीडिया के सामने जरूर रखती है। इसका मतलब है कि गाड़ी अपनी खड़ी स्थिति से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति पकड़ने में जितना समय लगता है उसे 0 से 100 के तहत गिना जाता है। इस परीक्षण को हमेशा एक खुली सड़क या फिर रेस ट्रैक के स्‍ट्रेट पर किया जाता है। इस टेस्टिंग में ड्राइवर गाड़ी को तेज शिफटिंग के साथ पूरे एक्सीलरेटर को पूरा एक्सप्लोर करके तब रखता है जब तक 0 से 100 किमीप्रघं की गति तक स्पीडो मीटर की सूई नहीं पहुंच जाती। बहुत से लोग यह टेस्टिंग वी बॉक्स पर करते हैं। 

 
do you know how to test a vehicle on track?
100 से 0 किमीप्रघं
100 से 0
100 से 0 का मतलब ये है कि गाड़ी कितनी कम दूरी में पूरी तरह से खड़ी हो जाती है। इसके लिए चालक को जब गाड़ी 100 किमीप्रघं की गति पर होती है उस समय पूरा ब्रेक लगाना होता है इसके बाद जितनी दूरी लेकर गाड़ी खड़ी हो जाती है उसे नापकर यह बताया जाता है कि चालक ने कितना से कम समय लेकर गाड़ी को रोक दिया। कार निर्माता कंपनियां अपनी हर गाड़ी को तैयार करके इन सारे टेस्टों को पूरा करती हैं।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
do you know how to test a vehicle on track?
400 मीटर रन
400 मीटर रन
जिस तरह से रेस में कोई रेसर 100 मीटर की स्प्रिंट करता है ठीक उसी तरह से गाड़ियों के लिए यह टेस्ट जरूरी होता है।


 
विज्ञापन
do you know how to test a vehicle on track?
स्लैलम टेस्ट
स्लैलम
स्लैलम एक ऐसा चैलेंज है जिसके तहत एक लाइन में थोड़े-थोड़े गैप के साथ कोन्स को खड़ा किया जाता है इसके बाद उसके बीच मे से जिग-जैग करके गाड़ी निकाली जाती है और जहां से यह शुरू होता है वहीं पर खत्म भी किया जाता है। इसमें समय की गणना की जाती है और जब आप टास्क कंपलीट करते हैं तो देखा जाता है इसमें आपने कितना समय लिया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed