फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जुलाई का महीना भी ऑटो सेक्टर के लिए रहा बेहद खराब, बिक्री में गिरावट का सिलसिला जारी

Fri, 02 Aug 2019 04:44 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Fri, 02 Aug 2019 04:44 PM IST
विज्ञापन
Automobile sector sales drop in july 2019 all you need to know
Automobile sector sales drop in july 2019 - फोटो : Social

मंदी की चपेट में फंसे भारतीय ऑटो सेक्टर की बिक्री में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। इस उम्मीद थी कि जुलाई के महीने में कुछ राहत मिलेगी पर भारी-भरकम डिस्काउंट भी कोई खास चमत्कार नहीं कर पाए। देश की प्रमुख ऑटो कंपनियों ने अपनी जुलाई महीने की बिक्री के आंकड़े जारी कर दिया हैं आइये जानते हैं किस कंपनी की बिक्री में कितनी गिरावट आई।

कार कंपनियों की गिरती बिक्री बन रही है सिर दर्द

Automobile sector sales drop in july 2019 all you need to know
car discount

भारतीय कार बाजार में करीब 50 फीसदी से ज्यादा की हिस्सेदारी रखने वाली Maruti Suzuki की घरेलू बिक्री में 36 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। जबकि देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Hyundai की बिक्री में भी 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। हाल ही में कंपनी ने कोना इलेक्ट्रिक कार और उससे पहले Venue को लॉन्च किया था। इसके अलावा होंडा कार्स इंडिया की बिक्री में भी 49 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज हुई, कंपनी ने जुलाई (2019) में कुल 10,250  गाड़ियों की ही बिक्री की। वही महिंद्रा एंड महिंद्रा की जुलाई महीने में कुल बिक्री 15 फीसदी गिरकर 40,142 यूनिट्स रही। अशोक लीलैंड की कुल बिक्री जुलाई में 28 फीसदी घटकर 10,927 कार रही।

टू-व्हीलर्स सेक्टर का भी बुरा हाल

Automobile sector sales drop in july 2019 all you need to know
Best 110cc bikes in india - फोटो : Amar Ujala
लगातार गिरती बिक्री की मार झले रही दोपहिया वाहन कंपनियों की स्थिति जुलाई महीने में भी अच्छी नहीं हुई। Bajaj ऑटो की जुलाई महीने की बिक्री में पांच फीसदी की गिरावट देखने को मिली, जबकि TVS मोटर की बिक्री पिछले महीने 13 फीसदी गिर गई। इसके अलावा रॉयल एनफील्ड ने जहां पिछले साल जुलाई महीने में 67,001 यूनिट्स बेचीं तो वही इस बार जुलाई महीने में कंपनी ने सिर्फ 49,182 बाइक्स की बिक्री की जिससे इस बार कंपनी को 27 फीसदी का घाटा हुआ।
 
 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed