आम धारणा है कि ऑटोमैटिक कारों के मुकाबले मैनुअल गियर वाली कारें बढ़िया माइलेज देती है। लेकिन अब यह मिथक धीरे-धीरे टूट रहा है। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के आने के बाद यह माइलेज में आश्चर्यजनक रूप से सुधार हो रहा है। वहीं अधिकतर ऑटो बॉक्स बेहद स्मूद होते हैं और उनमें झटके नहीं लगते। जानते हैं शानदार माइलेज देने वाली टॉप ऑटोमैटिक एसयूवी के बारे में...
अब बेधड़क खरीदें ऑटोमैटिक गियर वाली एसयूवी, ये 5 एसयूवी देती हैं मैनुअल से ज्यादा माइलेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा
सब-4 मीटर एसयूवी में विटारा ब्रेजा सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है। हालांकि ब्रेजा केवल एक ही इंजन ऑप्शन डीजल में ही आती है। जल्द ही मारुति विटारा ब्रेजा को पेट्रोल इंजन के साथ लांच किया जाएगा। ब्रेजा में 1.3 लीटर का डीजल इंजन आता है, जो 89 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देता है। ब्रेजा में 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। ब्रेजा का मैनुअल और ऑटोमैटिक वेरियंट 24.29 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।
टाटा नेक्सन
बात करते हैं टाटा नेक्सन की, तो यह डीजल और पेट्रोल दोनों में आती है। वहीं इसमें मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का भी ऑप्शन मिलता है। नेक्सन पेट्रोल का 1.2 लीटर का इंजन 108 बीएचपी की पावर और 170 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं 1.5 लीटर का डीजल इंजन 108 बीएचपी की पावर और 260 एनएम का टॉर्क देता है। माइलेज की बात करें, चो दोनों ही गियरबॉक्स 6 स्पीड यूनिट के साथ आते हैं। डीजल वेरियंट 23.97 किमी प्रति लीटर और पेट्रोल वेरियंट 17.88 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।
होंडा BR-V
होंडा बीआर-वी की बात करें, तो यह पहली क्रोसओवर एसयूवी है, जो जिसका ऑटोमैटिक वेरियंट मैनुअल के मुकाबले ज्ययादा माइलेज देता है। इसका मुकाबला ह्यूंदै क्रेटा और निसान किक्स से है। इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 118 बीएचपी की पावर और 145 एनएम का टॉर्क देता है। दोनों ही इंजन 5 स्पीड मैनुअल और सीवीटी के साथ आते हैं। वहीं पेट्रोल इंजन 15.4 किमी प्रति लीटर और ऑटोमैटिक वेरियंट 16 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।
ह्यूंदै क्रेटा
क्रेटा देश की सबसे पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी है। वहीं क्रेटा का मुकाबला रेनो डस्टर, निसान किक्स, और होंडा बीआर-वी से है। पेट्रोल वेरियंट क्रेटा में मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का माइलेज एक ही है। क्रेटा का 1.6 लीटर का पेट्रोल इंजन 122 बीएचपी की पावर और 151 एनएम का टॉर्क देता है। 6 स्पीड वाला मैनुअल गियरबॉक्स 15.29 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है, जबकि 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी इतना ही माइवेज देता है।