Auto Expo 2020 में मारुति ने अपनी क्रॉसओवर SUV Maruti S-Cross को भी शोकेस किया है। खास बात यह है कि इसे पेट्रोल इंजन के साथ उतारा गया है। कंपनी ने इस बार इसके 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन से पर्दा उठाया है। 2015 में जब Maruti S-Cross को उतारा गया था, तो इसे 1.6 लीटर और 1.3 लीटर डीजल इंजन के साथ उतारा था।
Auto Expo 2020: पेट्रोल इंजन के साथ दिखी Maruti S-Cross, मिलेगा Smart Hybrid सिस्टम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सियाज, अर्टिगा, XL6 में आता है इंजन
2018 में जब कंपनी इसका फेसलिफ्ट उतारा तो इसके बड़े इंजन को बंद कर दिया और केवल 1.3 लीटर डीजल इंजन में उतारा गया था, जो 90 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देता था। लेकिन अब मारुति ने इस इंजन को लगाना बंद कर दिया है। कंपनी ने अब K15B 1.5 लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन को उतारा है, जो पहले से सियाज, अर्टिगा, XL6 और अब विटारा ब्रेजा में भी दिया जा रहा है।
आता है 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन
K15B 1.5 लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन 103 पीएस की पावर और 138 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन में आता है। इसे 4-स्पीड टॉर्क कनर्वटर के साथ भी उतारा जाएगा। यह इंजन मारुति के पॉपुलर स्मार्ट हाइब्रिड SVHS सिस्टम के साथ आएगी।
बना रही है 1.5 लीटर डीजल इंजन
वहीं मारुति 1.5 लीटर डीजल इंजन को भी इन-हाउस डेवलप कर रही है। लेकिन फिलहाल एल-क्रॉस को केवल पेट्रोल इंजन के साथ ही उतारा जाएगा। बीएस-6 Maruti Vitara Brezza और S-Cross पेट्रोल इंजन की बिक्री मार्च 2020 तक शुरू हो जाएगी।
रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम से चार्जिंग
हाइब्रिड सिस्टम में टॉर्क असिस्ट फंक्शन मिलता है। इसमें ISG (इंटीग्रेटेड स्टार्टर जेनरेटर) भी होता है। ISG की मदद से कार 20 फीसदी कम कार्बन उत्सर्जन कतरती है, इसका मोटर फंक्शन इंजन पावर असिस्ट देता है, जो माइलेज को बढ़ाने में मदद करता है। टॉर्क असिस्ट फंक्शन के अलावा नया हाइब्रिड सिस्टम कार की ब्रेक एनर्जी सिस्टम से लीथियम आयन बैटरी रिचार्ज करता है। इसमें स्टार्ट-स्टॉप टेक्नोल़ॉजी मिलती है, जैसे ही कार रूकती है, तो इंजन अपने आप बंद हो जाता है, जिससे ईंधन की खपत कम होती है और माईलेज 15 फीसदी तक बढ़ जाता है।