फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Auto Expo में पेश होगी Mahindra की 400 किमी तक की रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUV!

Tue, 04 Feb 2020 11:30 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 04 Feb 2020 11:30 AM IST
विज्ञापन
auto expo 2020: Mahindra revealed the teaser of Upcoming funster ev concept, preview next gen XUV500
Mahindra Funster EV concept - फोटो : Social Media

ऑटो एक्सपो (Auto Expo 2020) के शुरू होने से कुछ ही दिन पहले ही महिंद्रा ने एक नया धमाका किया है। महिंद्रा ने अपनी आने वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल कॉन्सेप्ट का टीजर जारी किया है। नया टीजर हैरान करने वाला है। टीजर के जारी होते ही ऑटो सेक्टर में कयास लगाए जाने लगे हैं कि महिंद्रा की अपकमिंग कार कौन सी हो सकती है। आइए जानते हैं महिंद्रा की नई कार के बारे में...

auto expo 2020: Mahindra revealed the teaser of Upcoming funster ev concept, preview next gen XUV500
Mahindra Upcoming SUV - फोटो : Social Media

Funster EV concept

खबरों के मुताबिक महिंद्रा की इस कार को Funster EV concept कहा जा रहा है। टीजर में 2-डोर कूपे एसयूवी कॉन्सेप्ट को दिखाया गया है, जो मिड-साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी है। माना जा रहा है कि यह महिंद्रा की अपकमिंग सेकंड जेनरेशन XUV500 की झलक है।

auto expo 2020: Mahindra revealed the teaser of Upcoming funster ev concept, preview next gen XUV500
Mahindra Funster EV concept Wheel - फोटो : Social Media

XUV500 होने का अनुमान

टीजर की डिजाइन लैंग्वेज XUV300 जैसी है। इसमें स्लिम एलईडी हेडलैंप्स और 7-स्लॉट महिंदंरा ग्रिल दिखाई दे रही है। साइड प्रोफाइल में फ्लैयर्ड व्हील आर्क, टरबाइन जैसे अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। मौजूदा XUV500 से तुलना करें, तो दिखने में Funster काफी मैच्योर लग रही है, जिससे इसके XUV500 होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
auto expo 2020: Mahindra revealed the teaser of Upcoming funster ev concept, preview next gen XUV500
Mahindra Funster EV concept Side Profile - फोटो : Social Media

बीएस6 पेट्रोल और डीजल इंजन

इस कॉन्सेप्ट ईवी के प्रोडक्शन वर्जन को 2020 की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही इसमें 2.0 लीटर का बीएस6 पेट्रोल और डीजल इंजन दिया जा सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसे ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उतारा जा सकता है। इसके अलावा नए इंजन की क्षमता मौजूद इंजन से कहीं ज्यादा होगी। फिलहाल इसमें 2.2 लीटर का पेट्रोल और डीजल इंजन मिलता है, जो 140 पीएस (टर्बो पेट्रोल) और 155 पीएस (टर्बो डीजल) की पावर देता है।

विज्ञापन
auto expo 2020: Mahindra revealed the teaser of Upcoming funster ev concept, preview next gen XUV500
Mahindra Funster EV concept Front - फोटो : Social Media

रेंज 350 से 400 किमी तक

लेकिन Funster EV concept के इलेक्ट्रिक वर्जन की स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि इसकी रेंज 350 से 400 किमी तक हो सकती है। नई पीढ़ी वाली XUV500 का मुकाबला एमजी हेक्टर और टाटा हैरियर से होगा। वहीं इसकी टक्कर टाटा ग्रेविटास और स्कोडा. ग्रेट वॉल मोटर्स और फॉक्सवैगन की अपकमिंग एसयूवी से भी होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed