फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2024 KTM 250 Duke: नई 2024 केटीएम 250 ड्यूक लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और क्या है नया

Wed, 09 Oct 2024 05:10 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 09 Oct 2024 05:10 PM IST
विज्ञापन
2024 KTM 250 Duke Motorcycle Launched in India Know Price Features Specifications Details
2024 KTM 250 Duke Motorcycle - फोटो : KTM
2024 KTM 250 Duke ने भारतीय बाजार में चुपचाप एंट्री कर ली है। क्वार्टर-लीटर मोटरसाइकिल अब नई TFT स्क्रीन और बूमरैंग के साइज के LED डेटाइम रनिंग लैंप के साथ LED हेडलैंप के साथ आती है। ये दोनों ही फीचर कंपनी की बड़ी बाइक 390 Duke से लिए गए हैं। 250 Duke की कीमत अब 2.41 लाख रुपये एक्स-शोरूम है। 
2024 KTM 250 Duke Motorcycle Launched in India Know Price Features Specifications Details
2024 KTM 250 Duke Motorcycle - फोटो : KTM
इंजन पावर और गियरबॉक्स
इन दो फीचर्स को शामिल करने के अलावा, नई 250 ड्यूक में मैकेनिकल तौर पर कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह 249.07 सीसी इंजन के साथ आती है जो लिक्विड-कूल्ड है। KTM इसे LC4C इंजन कहता है। इसे 9,250 rpm पर 30.57 bhp का अधिकतम पावर और 7,250 rpm पर 25 Nm का पीक टॉर्क आउटपुट देने के लिए तैयार किया गया है। यह 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है जिसमें बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर है।
2024 KTM 250 Duke Motorcycle Launched in India Know Price Features Specifications Details
2024 KTM 250 Duke Motorcycle - फोटो : KTM
लुक और डिजाइन
नया एलईडी हेडलैम्प रात में बेहतर रोशनी देगा और डेटाइम रनिंग लाइट सड़क पर अपनी मौजूदगी को बेहतर बनाने में मदद करेगी क्योंकि यह बहुत आक्रामक दिखता है। नई स्क्रीन एक कलर यूनिट है जो एलसीडी को रिप्लेस करती है। यह सभी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के साथ एक बड़ा रेव काउंटर दिखाता है, और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जो हेडसेट और मोबाइल फोन से कनेक्ट हो सकती है। इसे बाएं हैंडलबार पर स्विच क्यूब्स के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। हालांकि, आउटगोइंग मॉडल भी ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
2024 KTM 250 Duke Motorcycle Launched in India Know Price Features Specifications Details
2024 KTM 250 Duke Motorcycle - फोटो : KTM
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
KTM 250 Duke के लिए स्टील ट्रेलिस फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। सस्पेंशन की बात करें तो, इसमें आगे की तरफ अपसाइड-डाउन फोर्क्स और पीछे की तरफ मोनोशॉक सस्पेंसन मिलता है। ब्रेकिंग का काम 320 mm डिस्क द्वारा किया जाता है जो रेडियली माउंटेड कैलिपर है और पीछे की तरफ फ्लोटिंग कैलिपर के साथ 240 mm डिस्क है। बेक्रिंग की बात करें तो, इसमें सुपरमोटो मोड के साथ एक डुअल-चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। जो रियर व्हील पर ABS को निष्क्रिय कर देता है। 17-इंच के अलॉय व्हील्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed