Wind chimes: धातु के हिसाब से करें विंड चाइम लगाने की दिशा का चयन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसे तय करें विंड चाइम लगाने की दिशा
विंड चाइम्स लगते समय दिशा का भी ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। इतना ही नहीं कौन सी धातु की विंड चाइम आप किस दिशा में लगाएंगे, फेंगशुई में यह अनिवार्य है। आइए जानते हैं कौन सी धातु की विंड चाइम हम किस दिशा में लगा सकते हैं।
मेटल विंड चाइम्स
आम तौर पर मेटल विंड चाइम्स सबसे अच्छे होते हैं। मेटल विंड चाइम्स को पश्चिम, उत्तर या उत्तर पश्चिम क्षेत्र में लटका देना चाहिए। पश्चिम दिशा में लटकाए जाने पर, वे बच्चों के जीवन में सौभाग्य को आकर्षित करते हैं और परिवार को सम्मान दिलाने में यह दिशा उनकी सहायता करती हैं। यदि आप अपने लिए करियर के अवसर खोलना चाहते हैं तो विंड चाइम्स को उत्तर दिशा में लटकाएं।
लकड़ी की विंड चाइम्स
लकड़ी का तत्व नीला या हरा होता है। विकास और दया के लिए लकड़ी के तत्व को आमंत्रित किया जाता है। लकड़ी की विंड चाइम्स पूर्व, दक्षिण पूर्व और दक्षिण दिशा में सबसे उपयुक्त होती हैं। घर के निवासियों के विकास के लिए पूर्वी क्षेत्र में विंड चाइम लटकनी चाहिए। धन का आगमन चाहते हैं तो दक्षिण पूर्व दिशा और समृद्धि चाहते हैं तो दक्षिण दिशा में विंड चाइम्स लटकाएं।
सेरमिक विंड चाइम
सेरमिक विंड चाइम पृथ्वी तत्व का प्रतीक है। स्वयं की देखरेख और जीवन में संतुलन के लिए इसका प्रयोग किया जा सकता है। सेरमिक विंड चाइम्स दक्षिण पश्चिम, केंद्र और उत्तर पूर्व क्षेत्र के लिए सबसे उपयुक्त हैं।