फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Why camphor is burnt while worshiping know the scientific and religious reason for burning camphor

पूजा करते समय क्यों जलाया जाता है कपूर, जानिए इसके पीछे का अध्यात्मिक और वैज्ञानिक आधार

Sat, 19 Jun 2021 11:23 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 19 Jun 2021 11:23 AM IST
सार

  • घर में कपूर जलाकर दिखाने से नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
  • कपूर जलाने से घर में शांति बनी रहती है।
  • यदि आप घर में कपूर जलाकर दिखाते हैं तो वातावरण शुद्ध होता है।

विज्ञापन
Why camphor is burnt while worshiping know the scientific and religious reason for burning camphor
camphor - फोटो : camphor

विस्तार

हिन्दू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा करते समय बहुत सी सामाग्री का प्रयोग किया जाता है। हर सामाग्री का अपना एक अलग महत्व होता है। इसी तरह से पूजा में आरती करते समय घी के दीपक के साथ में कपूर भी अवश्य जलाया जाता है। धार्मिक कार्यों में आरती करते समय कपूर जलाने का विशेष महत्व माना जाता है। हवन की अग्नि आदि प्रज्वलित करने में भी कपूर का ही प्रयोग किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इससे देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। वास्तु में भी कपूर जलाने का विशेष महत्व बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कपूर जलाने से नकारात्मकता का नाश होता है, जिससे घर में खुशहाली आती है। क्या आपको पता है कि पूजा के समय कपूर जाने का इतना महत्व क्यों माना गया है। कपूर जलाने के पीछे केवल अध्यात्मिक ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक आधार भी माना गया है। तो चलिए जानते हैं कपूर जलाने के पीछे क्या है अध्यात्मिक और वैज्ञानिक कारण।

विज्ञापन

Why camphor is burnt while worshiping know the scientific and religious reason for burning camphor
camphor - फोटो : camphor

कपूर जलाने के पीछे अध्यात्मिक कारण

  • घर में कपूर जलाने से घर और आसपास के वातावरण की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और सकारात्मक उर्जा का संचार होने लगता है। जिससे घर में खुशहाली बनी रहती है। 
  • मान्यता है कि घर में प्रतिदिन उपले पर कपूर जलाकर दिखाना से घर में बुरी शक्तियों का आगमन नहीं होता है और बुरी नजर से बचाव होता है। 
  • शास्त्रों के अनुसार घर में यदि पितृदोष और देवदोष को शांत करना हो तो कपूर जलाना चाहिए। इससे देवी-देवता प्रसन्न होते हैं।
  • रात को सोते समय यदि शयनकक्ष और पूरे घर में कपूर जलाने से घर का वातावरण शांत रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Why camphor is burnt while worshiping know the scientific and religious reason for burning camphor
कपूर का तेल - फोटो : Social media

कपूर जलाने का वैज्ञानिक कारण

  • कपूर जलाने के कई तरह के बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं। माना जाता है कि कपूर जलाने से वायुमण्डल शुद्ध होता है। इस तरह से आप यदि अपने घर में कपूर जलाते हैं तो कई हानिकारक बैक्टिरिया के संपर्क में आने से बच सकते हैं, जिसे बीमारियों से बचा जा सकता है।
  • कपूर जलाने के वातावरण में एक सौंधी खुशबू बिखर जाती हैं जिससे मानसिक शांति का अनुभव होता है।
  • इसके अलावा भी कफ, मांसपेशियों में खिंचाव, गर्दन में दर्द, आर्थराइटिस आदि बीमारियों से रहात दिलाने में कपूर कारगर होता है। कपूर के तेल का प्रयोग बहुत ही लाभदायक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed