फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Wearing Rudraksha removes all the problems of life wear Rudraksha according to zodiac sign

रुद्राक्ष धारण करने से दूर होती हैं जीवन की सारी समस्याएं, राशिनुसार धारण करें रुद्राक्ष

Sun, 17 Jan 2021 08:38 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sun, 17 Jan 2021 08:38 AM IST
विज्ञापन
Wearing Rudraksha removes all the problems of life wear Rudraksha according to zodiac sign
रुद्राक्ष

पौराणिक कथाओं के अनुसार रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के आंसुओं से मानी जाती है। रुद्राक्ष का बीज बहुत ही पवित्र होता है। माना जाता है कि इसमें भगवान शिव की शक्तियां समाहित होती हैं। मान्यता है कि यह बीज धारण करने से भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त होती है। रूद्राक्ष के वृक्ष पहाड़ों के ऊपर पाए जाते हैं जिनमें रूद्राक्ष फल के रूप में लगता है। रूद्राक्ष एक मुखी, तीन मुखी, पांच मुखी, आदि कई मुखी रुद्राक्ष पाए जाते हैं। इन सभी रुद्राक्ष उनके अनुसार फल प्रदान करते हैं। रुद्राक्ष धारण करने से धन, विद्या, सेहत, संपत्ति, ऐश्वर्य, लंबी आयु, शत्रुओं पर विजय, रोग और पाप से मुक्ति और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। कुछ लोग इसे गले में तो कुछ कलाई और बाजू पर भी धारण करते हैं। ज्योतिष के अनुसार राशि के अनुसार रुद्राक्ष धारण करके आप इसका और भी ज्यादा शुभ फल प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि के जातक तीन मुखी रुद्राक्ष को धारण कर सकते हैं।


वृष राशि के जातकों को छहमुखी और दसमुखी रुद्राक्ष धारण कर सकते हैं। 

 

मिथुन राशि के जातकों के लिए चारमुखी या ग्यारह मुखी रुद्राक्ष धारण करना शुभ रहता है। 

 

कर्क राशि के जातकों को चारमुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। इसके अलावा इस राशि के जातक गौरीशंकर रुद्राक्ष भी धारण कर सकते हैं।

 

सिंह राशि के जातकों को पंचमुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। इससे धन संपत्ति की प्राप्ति होती है। 

 

कन्या राशि के जातकों के लिए गौरीशंकर रुद्राक्ष धारण करना अत्यंत शुभ रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तुला राशि के जातकों के लिए सातमुखी और गणेशरुद्राक्ष धारण करना बहुत शुभ रहता है।


वृश्चिक राशि के जातकों को मनोकामना पूर्ति के लिए आठमुखी और तेरहमुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। 


धनु राशि के जातको के लिए नौमुखी या एकमुखी रुद्राक्ष धारण के श्रेष्ठ रहता है।

मकर राशि के जातकों के लिए दसमुखी और तेरहमुखी रुद्राक्ष धारण करना फायदेमंद रहता है।

 

कुंभ राशि के जातकों को सफलता प्राप्ति के लिए सातमुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। 

 

मीन राशि के जातकों के लिए एकमुखी रुद्राक्ष अत्यंत शुभ फल प्रदान करने वाला माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed