{"_id":"611e510c8ebc3e7a1f5e062b","slug":"vastu-shastra-upay-for-maa-lakshmi-blessings","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vastu Tips: वास्तुशास्त्र में बताए गए हैं ये आसान उपाय, करने पर होती है मां लक्ष्मी की विशेष कृपा","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
Vastu Tips: वास्तुशास्त्र में बताए गए हैं ये आसान उपाय, करने पर होती है मां लक्ष्मी की विशेष कृपा
Fri, 12 Nov 2021 04:01 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Fri, 12 Nov 2021 04:01 PM IST
विज्ञापन
वास्तु में प्रवेश द्वार को बहुत अहम माना गया है। यह घर का आइना होता है,इसे हमेशा साफ़-सुथरा रखें।
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व
- फोटो : vastu tips
- यदि आपने घर में पूजा घर बना रखा है तो शुभ फलों की प्राप्ति के लिए उसमें नियमित रूप से पूजा होनी चाहिए एवं दक्षिण-पश्चिम की दिशा में निर्मित कमरे का प्रयोग पूजा-अर्चना के लिए नहीं किया जाना चाहिए।
- गैस का चूल्हा किचन प्लेटफार्म के आग्नेय कोण में दोनों तरफ से कुछ इंच जगह छोड़कर रखना वास्तु सम्मत माना गया है।
- शयन कक्ष में ड्रेसिंग टेबल हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में रखनी चाहिए,सोते समय शीशे को ढक दें।
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व
- फोटो : vastu tips
- किसी भी व्यक्ति को किसी भी परिस्थिति में दक्षिण दिशा की तरफ पैर करके नहीं सोना चाहिए,ऐसा करने से बेचैनी,घबराहट और नींद में कमी हो सकती है।
- शयन कक्ष में मुख्य द्वार की ओर पैर करके नहीं सोएं।पूर्व दिशा में सिर एवं पश्चिम दिशा में पैर करके सोने से आध्यात्मिक भावनाओं में वृद्धि होती है।
- भवन में उत्तर दिशा,ईशान दिशा,पूर्व दिशा,वायव्य दिशा में हल्का सामान रखना शुभ फलदाई होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
vastu tips
- मधुर संबंधों के लिए अतिथियों का स्थान या कक्ष उत्तर या पश्चिम की ओर बनाना चाहिए।
- आरोग्य के दिशा क्षेत्र उत्तर-उत्तर-पूर्व दिशा में दवाइयां रखने से ये जल्दी असर दिखाती हैं।