फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: घर में नहीं टिकता है पैसा, बनी रहती है आर्थिक तंगी तो आजमाएं वास्तु के ये 7 आसान उपाय

Wed, 04 Jan 2023 05:10 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 04 Jan 2023 05:10 PM IST
विज्ञापन
Tips To Remove Vastu Dosh frome home and save money in Hindi disprj
घर में नहीं टिकता है पैसा, बनी रहती है आर्थिक तंगी तो आजमाएं वास्तु के ये 7 आसान उपाय - फोटो : iStock

Tips To Remove Vastu Dosh: अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि वे बहुत मेहनत करके पैसा कमाते हैं, लेकिन ये पैसा उनके पास ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाता है। घर में धन आता है और चला जाता है। यानी पैसा तो खूब आता है, लेकिन किसी न किसी वजह से वो खर्च भी हो जाता है। यदि आपके साथ भी ऐसा होता है और लाख कोशिश करने के बाद भी घर में पैसा नहीं टिक पाता है, तो इसका एक कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र के जानकारों का मानना है कि हमारे घर में कुछ ऐसे वास्तु दोष या चीजें होती हैं, जिनकी वजह से भी घर में पैसा नहीं रुकता है। वास्तु दोष की वजह से व्यक्ति चाहकर भी धन का संचय नहीं कर पाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं किन वजहों से घर में पैसा नहीं रुकता है और उन्हें दूर करने के उपाय...

Tips To Remove Vastu Dosh frome home and save money in Hindi disprj
घर में नहीं टिकता है पैसा, बनी रहती है आर्थिक तंगी तो आजमाएं वास्तु के ये 7 आसान उपाय - फोटो : iStock
इस दिशा में रखें तिजोरी 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के उत्तरी हिस्से में कुबेर का निवास माना जाता है, इसलिए तिजोरी रखने का कमरा भी उत्तर दिशा में होना श्रेष्ठ माना जाता है। इसके अलावा यदि आप अलमारी में धन रखते हैं तो उसके मध्य या ऊपरी में भाग में रखें। निचले हिस्से में न रखें। 

Tips To Remove Vastu Dosh frome home and save money in Hindi disprj
घर में नहीं टिकता है पैसा, बनी रहती है आर्थिक तंगी तो आजमाएं वास्तु के ये 7 आसान उपाय - फोटो : iStock
तिजोरी में स्थापित करें ये चीजें 

वास्तु के अनुसार, तिजोरी में शुभ यंत्र जैसे- व्यापार वृद्धि यंत्र, महालक्ष्मी यंत्र, बीसा यंत्र रखना शुभ होता है। इससे घर की तिजोरी कभी खाली नहीं होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tips To Remove Vastu Dosh frome home and save money in Hindi disprj
घर में नहीं टिकता है पैसा, बनी रहती है आर्थिक तंगी तो आजमाएं वास्तु के ये 7 आसान उपाय - फोटो : iStock

मां लक्ष्मी और कुबेर की मूर्ति स्थापित करें
यदि लाख कोशिशों के बावजूद घर में पैसा नहीं रुक रहा है, तो पूजा घर में धन की देवी लक्ष्मी और कुबेर देव की मूर्ति स्थापित करें। साथ ही इनकी नियमित पूजा करें। इस उपाय को करने से घर में कभी रुपए-पैसों की कमी नहीं होगी। 

विज्ञापन
Tips To Remove Vastu Dosh frome home and save money in Hindi disprj
घर में नहीं टिकता है पैसा, बनी रहती है आर्थिक तंगी तो आजमाएं वास्तु के ये 7 आसान उपाय - फोटो : iStock

जूते बर्तन न रखें 
अक्सर लोग रात में खाना खाने के बाद जूठे बर्तन ऐसे ही रसोई घर में छोड़ देते हैं और सुबह उठकर साफ करते हैं। वास्तु के अनुसार ऐसा करना अशुभ माना जाता है। जिन घर घरों में रात के समय जूठे बर्तन छोड़ दिए जाते हैं वहां मां लक्ष्मी कभी नहीं टिकती हैं। इसलिए रात में बर्तन धूल कर हो सोएं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed